फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑपरेशन ब्लू स्टार: इंदिरा गांधी ने निभाई थी भूमिका, 6 अहम किरदारों में से एक थीं

Sun, 17 Jun 2018 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Jun 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
role of indira gandhi in operation blue star in golden temple amritsar
indira gandhi
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ऑपरेशन ब्लू स्टार के छह प्रमुख किरदारों में से एक थीं। 6 जून को हुए इस कांड में उनकी भूमिका अहम रही। ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री थीं। जनवरी 1980 में पार्टी को मिली जीत के बाद इंदिरा गांधी बतौर पीएम अपनी तीसरी पारी खेल रही थीं। उस वक्त पंजाब में भी कांग्रेस की ही सरकार थी। इंदिरा का भिंडरावाले से सियासी टकराव नहीं था, उनकी समस्या सियासी थी।
role of indira gandhi in operation blue star in golden temple amritsar
indira gandhi
शिरोमणि अकाली दल पंजाब में कांग्रेस के मजबूत विकल्प के तौर पर उभर रहा था, लेकिन भिंडरावाले के दमदमी टकसाल पर हिंसा फैलाने के कई आरोप लगे। देश का सबसे समृद्ध राज्य सांप्रदायिक हिंसा की आग में झुलसने लगा था। 5 अक्टूबर 1983 को हथियारबंद लोगों ने एक बस को अगवा कर लिया और उसमें सवार सभी हिंदुओं की हत्या कर दी। इंदिरा गांधी इस घटना से आगबबूला हो उठीं।
role of indira gandhi in operation blue star in golden temple amritsar
Indira gandhi
इसके बाद उन्होंने पंजाब में इमरजेंसी लगा दी। घटना के अगले ही दिन उन्होंने पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री दरबारा सिंह की सरकार को भंग करके वहां राष्ट्रपति शासन लगा दिया। इसके बाद इंदिरा गांधी ने भिंडरवाले और उसके साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का मूड बना लिया। भिंडरावाले को गिरफ्तार करने की योजना थी, जिसकी भनक लगते ही वह अकाल तख्त में रहने लगा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
role of indira gandhi in operation blue star in golden temple amritsar
indira gandhi
इंदिरा गांधी ने रॉ के संस्थापक रामेश्वर नाथ काव और अपने सहयोगी आरके धवन से इस संबंध में चर्चा की। इस अलावा कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और नेताओं के साथ चर्चा के दौरान इस पर सहमति बनी कि स्वर्ण मंदिर को भिंडरवाला समर्थकों से खाली कराने के लिए सेना की कार्रवाई की जाए।  इस बीच, सरकार ने स्वर्ण मंदिर की घेरेबंदी की योजना बनाई।
विज्ञापन
role of indira gandhi in operation blue star in golden temple amritsar
इंदिरा गांधी - फोटो : amar ujala
शुरूआत में इंदिरा गांधी ने जानी नुकसान की आशंका से ऑपरेशन के लिए ना-नुकुर की, लेकिन मई 1984 में इंदिरा को यकीन होने लगा था कि पंजाब में आतंक का सफाया करने के लिए अब टकराव ही सीधा रास्ता है. जिसके बाद उन्होंने ऑपरेशन ब्लू स्टार को हरी झंडी दी। इसके लिए आधी रात में ऑपरेशन चलाया जाए। शुरूआती ना नुकुर के बाद इंदिरा भी इस ऑपरेशन के लिए मान गई, जिसका नाम रखा गया 'ऑपरेशन सन डाउन'।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed