{"_id":"5a8aa3c34f1c1b28428b62ae","slug":"rohtak-girl-swallowed-poison-with-boy-friend-on-marriage-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के दिन प्रेमी संग ऐसे हाल में मिली, देख नहीं पाए मां-बाप, असलियत आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के दिन प्रेमी संग ऐसे हाल में मिली, देख नहीं पाए मां-बाप, असलियत आई सामने
Tue, 20 Feb 2018 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रेमी जोड़े ने जान देने की कोशिश की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शादी वाले दिन लड़की अपने प्रेमी के साथ कमरे में ऐसी हालत में मिली थी, देखकर सन्न रह गए मां-बाप। मामले की असलियत अब सामने आई है।
2 of 5
प्रेमी जोड़े ने जान देने की कोशिश की
घटना हरियाणा के रोहतक की है। बारात आने से महज चार घंटे पहले दुल्हन और उसका प्रेमी कमरे में बेहोशी की हालत में मिले। दोनों को आनन-फानन में पीजीआई ले जाया गया। लड़की को होश आ गया है, वहीं लड़के की हालत भी अब ठीक है। आरोप लगे कि प्रेम प्रसंग की जानकारी होने के बाद लड़की के परिजनों ने युवती और युवक को जहर खिला दिया। लड़के के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने लड़की के नौ परिजनों पर केस दर्ज कर लिया।
3 of 5
प्रेमी जोड़े ने जान देने की कोशिश की
वहीं होश में आने के बाद लड़की ने बायान दर्ज कराए। उसने बताया कि युवक जबरन घर में घुसा था। वह उसे जबरन पास में ही एक बंद मकान में ले गया और उसे जबरन जहर खिला दिया। उसने खुद भी जहर खा लिया। उसके बाद क्या हुआ, कुछ नहीं पता। उसने मेरा जीना मुहाल कर रखा है, मैं उसकी शकल तक नहीं देखना चाहती। वह मेरे परिवार को मारने की धमकी देता है। उसकी वजह से उसने कॉलेज जाने की बजाय घर बैठकर पढ़ाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रेमी जोड़े ने जान देने की कोशिश की
जानकारी के अनुसार, शनिवार को युवती की बारात आनी थी। बारात आने से चार घंटे पहले गांव का एक युवक लड़की से मिलने उसके घर पहुंच गया। पुलिस को दी शिकायत में युवक ने कहा है कि वह युवती से चार साल से प्रेम करता है। लड़की का फोन आने पर वह मिलने गया था। लेकिन युवती के परिजनों ने पहले उस पर लाठी-डंडों और कस्सी से हमला किया। बाद में जहरीला पदार्थ खिला दिया।
विज्ञापन
5 of 5
प्रेमी जोड़े ने जान देने की कोशिश की
उधर, युवती पक्ष के लोगों का कहना है कि घर पर आने के बाद युवक ने पहले युवती को जहरीला पदार्थ दिया। इसके बाद खुद खा लिया। थाना सदर प्रभारी मनजीत मोर ने बताया कि युवक के बयान पर युवती पक्ष के मनोज, विकास, मनीष, दीपक, दिनेश, मोहित, गौरव, राजेंद्र समेत नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती पक्ष ने कोई शिकायत नहीं दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।