फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी से लौट रहे दूल्हे के भाई और जीजा को ऐसे आई मौत, तस्वीरें देख नहीं पाओगे

Tue, 20 Feb 2018 10:03 AM IST
दविंदर पाल/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
दविंदर पाल/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Tue, 20 Feb 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
punjab village wedding barat accident, two people killed
अबोहर में बारातियों का एक्सीडेंट
दूल्हे के भाई और जीजा को रास्ते से ही मौत अपने साथ ले गई और एक झटके में शादी की खुशियों में मातम पसर गया, हादसे की तस्वीरें देखिए।
punjab village wedding barat accident, two people killed
अबोहर में बारातियों का एक्सीडेंट
घटना पंजाब की है। अबोहर के गांव बारेकां से रविवार रात राजस्थान के कस्बा संगरिया गई बारात के साथ लौटते समय सोमवार तड़के हादसा हो गया। हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई और जीजा की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। लोगों ने बचाव अभियान चलाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को भी गांव वालों ने ही खबर की।
punjab village wedding barat accident, two people killed
अबोहर में बारातियों का एक्सीडेंट
वहीं हादसे की खबर मृतकों के घर पहुंचते ही खुशियां मातम में बदल गई और चींख पुकार मच गई। मृतकों की पहचान दूल्हे सोनू के चचेरा भाई पवन पुत्र प्रेम रिणवा तथा जीजा गांव खाटवां निवासी अरुण न्योल पुत्र कृष्ण न्योल के रूप में हुई। सड़क पर अचानक आए पशु को बचाते हुए कार पेड़ से जा टकराई। थाना संगरिया के प्रभारी मोहर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
punjab village wedding barat accident, two people killed
अबोहर में बारातियों का एक्सीडेंट
घायलों में से एक ने बताया कि गांव बारेकां निवासी ओम प्रकाश के बेटे सोनू की बारात रविवार शाम को संगरिया निवासी झोरड़ परिवार में गई थी। रात भर शादी समारोह चला और सोमवार सुबह बारात लौटने लगी। दूल्हे सोनू का चचेरा भाई पवन और जीजा गांव खाटवां निवासी अरुण न्योल के साथ कुछ अन्य बाराती एक कार में सवार होकर वापिसी के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन
punjab village wedding barat accident, two people killed
अबोहर में बारातियों का एक्सीडेंट
जैसे ही ये लोग संगरिया से करीब 15 किमी दूर गांव जाखड़ांवाली में ईंट भट्ठे के पास पहुचे, अचानक सड़क पर पशु आ गया। उसे बचाते हुए कार का बैलेंस बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोर की थी कि कार चला पवन कुमार तथा साथ बैठे जीजा अरुण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे लोग बाहर की ओर गिर गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed