{"_id":"5944f4bf4f1c1b0c098b465f","slug":"rohtak-gangrape-dead-body-multilation-case-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवती को अगवा करके 'निर्भया' जैसी दरिंदगी की गई थी, मामले में नया मोड़ आया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को अगवा करके 'निर्भया' जैसी दरिंदगी की गई थी, मामले में नया मोड़ आया
Sun, 18 Jun 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Sun, 18 Jun 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
एक और 'निर्भया' जैसा कांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनीपत की बेटी को अगवा करके दिल्ली की 'निर्भया' दरिंदगी अंजाम देकर रोहतक में फेंक दिया गया था। मामले में अब चौंकाने वाला मोड़ आ गया है।
2 of 8
rohtak rape
दरअसल, युवती के साथ गैंगरेप के बाद उसकी निर्मम हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक माह बाद भी चालान पेश नहीं किया है। युवती के परिजनों ने बताया कि पुलिस ने मामले में अब चालान पेश करने के लिए जाति प्रमाण पत्र मांगा है। पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इसके लिए चालान के साथ पुलिस को युवती का जाति प्रमाण-पत्र भी देना होगा। पुलिस ने इसकी जानकारी अब दी है।
3 of 8
rohtak rape
बता दें कि सोनीपत की युवती के साथ हुई दरिंदगी का खुलासा 11 मई को हुआ था। इसके बाद पुलिस महानिदेशक बीएस संधु ने कहा था कि एक माह के अंदर चालान पेश दिया जाएगा। साथ ही इस मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराई जाएगी और चार माह के भीतर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। लेकिन वारदात के एक माह से पांच दिन अधिक होने के बावजूद चालान पेश नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
rohtak rape
हालांकि, पुलिस अधीक्षक का कहना है कि चालान तैयार हो चुका है। डीएनए रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आते ही चालान पेश किया जाएगा। 11 मई को रोहतक स्थित पार्श्वनाथ सिटी में एक युवती का शव बरामद किया गया था। उसके सिर व चेहरे पर ईंटों से हमला कर उसकी हत्या की गई थी। उसकी शिनाख्त सोनीपत निवासी के रूप में हुई थी। युवती घर से तीन दिन पहले लापता हुई थी।
विज्ञापन
5 of 8
rohtak rape
वारदात का खुलासा कीर्ति नगर के सुमित को सीआईए द्वारा तमंचे सहित पकड़े जाने पर हुआ था। उसने बताया था कि वारदात में कबीरपुर निवासी उसका साथी विकास के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि सुमित व विकास दोनों ने युवती से दुष्कर्म किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।