{"_id":"594dfb2f4f1c1ba8698b46ba","slug":"rohtak-gangrape-and-multilation-case-challan-report","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवती को अगवा करके 'निर्भया' जैसी दरिंदगी करने वालों को यूं दिलाई जाएगी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को अगवा करके 'निर्भया' जैसी दरिंदगी करने वालों को यूं दिलाई जाएगी सजा
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:09 AM IST
विज्ञापन
Rohtak gang rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती को किडनेप करके उसके साथ 'निर्भया' जैसी दरिंदंगी करने वालों को सजा दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। पुलिस ने 409 पेजों में दास्तां बयां की है।
Rohtak gang rape
सोनीपत की युवती के साथ गैंगरेप के बाद उसकी निर्मम हत्या करने के 43 दिन बाद पुलिस ने 409 पेज की चालान रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर दी। पुलिस ने चालान रिपोर्ट में 50 लोगों की गवाही से दरिंदगी की दास्तां को बयां किया है। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में तीन को आरोपी बनाया है। इसमें दो मुख्य आरोपियों के साथ सबूत खुर्द-बुर्द करने वाले युवक को भी तीसरा आरोपी बनाया है।
rohtak rape
पुलिस ने जांच के दौरान कोई सबूत नहीं मिलने पर छह अन्य जांच में निकाल दिया हैं। चालान रिपोर्ट शुक्रवार शाम एसीजेएम सुनील चौहान के सामने पेश किया गया। पुलिस डीएनए मिलान से लेकर वारदात में प्रयुक्त ईंट व खून से सने कपड़े बरामद करने के बाद अब आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करेगी। पुलिस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की अर्जी पहले ही दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
rohtak rape
शुक्रवार शाम को सिटी थाना प्रभारी राजपाल सिंह अपनी टीम के साथ एसीजेएम सुनील चौहान की अदालत में चालान पेश करने पहुंचे। 409 पेज की चालान रिपोर्ट में 50 लोगों की गवाही और तीन युवक मुख्य आरोपी। इनमें कीर्तिनगर के सुमित, कबीरपुर निवासी उसका साथी विकास और सबूत खुर्द बुर्द करने के आरोपी पंकज को शामिल किया गया है। तीनों के खिलाफ पुलिस पुख्ता सबूत का दावा कर रही है।
विज्ञापन
Rohtak gang rape
इन सबूतों से सजा दिलाने का होगा प्रयास
1. डीएनए रिपोर्ट : पुलिस के पास आरोपियों की डीएनए रिपोर्ट है। दोनों के डीएनए का मिलान हो चुका है। यह रिपोर्ट बड़ा सबूत बन सकती है।
2. वारदात में प्रयुक्त ईंट : पुलिस टीम ने वारदात में प्रयुक्त ईंट को बरामद किया है। ईंट मारकर ही युवती की बेरहमी से हत्या की गई थी। इस पर युवती का खून मिला है। इसे भी पुलिस बड़ा सबूत मान रही है।
1. डीएनए रिपोर्ट : पुलिस के पास आरोपियों की डीएनए रिपोर्ट है। दोनों के डीएनए का मिलान हो चुका है। यह रिपोर्ट बड़ा सबूत बन सकती है।
2. वारदात में प्रयुक्त ईंट : पुलिस टीम ने वारदात में प्रयुक्त ईंट को बरामद किया है। ईंट मारकर ही युवती की बेरहमी से हत्या की गई थी। इस पर युवती का खून मिला है। इसे भी पुलिस बड़ा सबूत मान रही है।