Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dark Knights won the match by 31 runs, thanks to century and half-century innings from Samit and Abhay.

Chandigarh News: समित और अभय की शतकीय-अर्धशतकीय पारियों से डार्क नाइट्स ने 31 रन से जीता मुकाबला

Sat, 21 Nov 2026 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Dark Knights won the match by 31 runs, thanks to century and half-century innings from Samit and Abhay.
पंचकूला। नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में डार्क नाइट्स और ब्लेज इलेवन के बीच खेले गए मुकाबले में डार्क नाइट्स ने 31 रन से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर डार्क नाइट्स के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए।
विज्ञापन

डार्क नाइट्स की ओर से सुमित गुज्जर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 103 रन की पारी खेली, जबकि अभय कौशल ने 89 रन बनाए। ब्लेज इलेवन की ओर से निखिल और लकी ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लेज इलेवन की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 187 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कप्तान अमीष मित्तल ने 39, आकाशित महाजन ने 38 और जतिन ने 26 रन बनाए। डार्क नाइट्स की ओर से सुमित गुज्जर ने तीन और राकेश अहलावतिया ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


इस तरह डार्क नाइट्स ने 31 रन से मुकाबला अपने नाम किया। शानदार प्रदर्शन के लिए सुमित गुज्जर और अभय कौशल को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed