Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Strike turns hospital into a dump; filth everywhere from operation theatres to wards.

Chandigarh News: हड़ताल ने अस्पताल को बनाया कचरा घर, ऑपरेशन थिएटर से वार्डों तक गंदगी

Sat, 21 Nov 2026 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Strike turns hospital into a dump; filth everywhere from operation theatres to wards.
पंचकूला। मरीजों को संक्रमण से बचाने और इलाज के लिए अस्पताल में साफ-सफाई सबसे जरूरी है, लेकिन पंचकूला के नागरिक अस्पताल में यही व्यवस्था दम तोड़ती नजर आ रही है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते अस्पताल में पिछले 48 घंटे से झाड़ू-पोछा तक नहीं लगा।
विज्ञापन

ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम, नवजात गहन चिकित्सा इकाई (निकू), बाल रोग वार्ड और इमरजेंसी तक में गंदगी फैल गई है। मेडिकल कचरे से डस्टबिन भर चुके हैं और कचरे के बैग अस्पताल में जमा हैं। रोजाना बागवाला स्थित इंसीनेटर भेजा जाने वाला मेडिकल कचरा भी नहीं उठ रहा। ऐसे में इलाज के लिए आए मरीजों और उनके तीमारदारों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल और मदर एंड चाइल्ड केयर ब्लॉक में 100 से अधिक सफाई और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। सामान्य दिनों में अस्पताल की तीनों पालियों में आठ बार पोछा लगाया जाता है। इसके लिए फिनायल, साबुन और अन्य सफाई रसायनों का इस्तेमाल होता है, लेकिन दो दिनों से यह नियमित प्रक्रिया बंद है। ऑपरेशन थिएटर और लैब में इस्तेमाल की गई सिरिंज, दवाओं की खाली पत्तियों और नमूनों की शीशियों से भरे बैग जमा हो रहे हैं। इमरजेंसी के डस्टबिन भी मेडिकल कचरे से भर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के कर्मचारियों से भी नहीं संभली व्यवस्था

हड़ताल के बीच स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम से सफाई कर्मचारी बुलाकर वैकल्पिक व्यवस्था करने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल में मरीजों की संख्या और सफाई की जरूरत के मुकाबले यह इंतजाम नाकाफी रहा। बताया जा रहा है कि सर्व कर्मचारी यूनियन ने निगम के सफाई कर्मचारियों को भी वापस भेज दिया। इसके बाद अस्पताल में सफाई का संकट और गहरा गया। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि वार्डों में बदबू फैल रही है। खासकर बच्चों और प्रसूताओं के वार्डों में गंदगी चिंता बढ़ा रही है।

मरीज बोले- बदबू के बीच कैसे कराएं इलाज

इमरजेंसी में भर्ती मरीज के तीमारदार रामकुमार ने बताया कि दो दिन से वार्ड में पोछा नहीं लगा। डस्टबिन कचरे से भरे हैं। बदबू के कारण वार्ड में बैठना मुश्किल हो गया है। बच्चे को लेकर आए हैं, ऐसे में संक्रमण का डर सता रहा है।

बाल रोग वार्ड में भर्ती बच्ची की मां सुनीता ने बताया कि फर्श पर गंदगी पड़ी है। बच्ची को पहले ही बुखार है। ऐसे माहौल में उसके और बीमार होने की चिंता है। सफाई के लिए कहने पर नर्सिंग स्टाफ हड़ताल का हवाला देता है।


मदर एंड चाइल्ड केयर ब्लॉक में भर्ती प्रसूता के पति मनोज कुमार ने कहा कि डिलीवरी के बाद पत्नी को साफ-सुथरे माहौल की जरूरत है, लेकिन यहां वार्ड से लेकर बाथरूम तक गंदगी है। अस्पताल प्रशासन को जल्द सफाई की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed