फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शख्स ने 18 साल तक लोगों से छिपाए रखी एक खूबसूरत दुनिया, जानिए कौन हैं?

Sun, 17 Dec 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Dec 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
rock garden creator nekchand birthday
रॉक गार्डन चंडीगढ़ के निर्माता नेकचंद - फोटो : फाइल फोटो
देखिए एक शख्स, जिन्होंने 18 साल तक लोगों से एक खूबसूरत दुनिया को छिपाए रखा और इसके लिए वे रात भर छिपकर काम करते थे। जानिए कौन हैं...
rock garden creator nekchand birthday
नेकचंद एक्सीलेंस अवार्ड - फोटो : फाइल फोटो
एक इंसान ने क‌बाड़ इकट्ठा करके ऐसा खूबसूरत जहान बना दिया, जिसे दुनिया भर में सराहा गया। ये इंसान कोई और नहीं, बल्कि रॉक गार्डन के निर्माता पद्मश्री नेकचंद थे, जो दो साल पहले 12 जून 2015 को 90 साल की उम्र से दुनिया से विदा हो गए थे। रॉक गार्डन के निर्माण के लिए 1984 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
rock garden creator nekchand birthday
पद्मश्री नेकचंद और उनके बेटे अनुज सैनी
नेकचंद सैनी का जन्म 15 दिसंबर 1924 को शंकरगढ़ नामक कस्बे में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। वे एक पिछड़ी जाति में जन्मे थे और उनका परिवार सब्जियां उगाकर अपना जीवनयापन करता था। 1947 में देश के विभाजन के बाद उनका परिवार भारत आकर बस गया। सन् 1951 में उन्हें राज्य सरकार में रोड इंस्पेक्टर की नौकरी मिल गई और कुछ समय बार उनका तबादला चंडीगढ़ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
rock garden creator nekchand birthday
रॉक गार्डन में नेकचंद का बर्थडे सेलिब्रेशन
रॉक गार्डन नेकचंद की 18 साल की तपस्या का परिणाम है, जो केवल कूड़े और कबाड़ से बनी है। रॉक गार्डन इस समय दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है और ‌इसे देखने के लिए दुनिया भर से हर रोज करीब 5000 लोग आते हैं। बता दें कि इस गार्डन का निर्माण तीन चरणों में हुआ। पहले चरण में वह काम पूरा हुआ, जो सैनी ने दुनिया की नजरों से बचकर किया था।
 
विज्ञापन
rock garden creator nekchand birthday
रॉक गार्डन चंडीगढ़ के निर्माता नेकचंद - फोटो : फाइल फोटो
दूसरे चरण का काम 1983 में समाप्त हुआ, जिसमें इस गार्डन में एक झरना, एक चैक, एक छोटा सा थियेटर, बगीचा, पथ व प्रांगण बनाये गए। इसके अलावा, वहां लगभग 5,000 छोटी-बड़ी कलाकृतियां रखी गईं जो कंक्रीट पर मिट्टी का लेप चढ़ाकर बनाई गईं थीं। तीसरे चरण में वहां कई बड़े निर्माण हुए, जिनमें मेहराबों की एक श्रृंखला शामिल थी। इन मेहराबों से झूले लटकाए गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed