फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   7 cases of dengue and 19 cases of swine flu so far.

Chandigarh News: अब तक डेंगू के 7 और स्वाइन फ्लू के 19 केस

Fri, 11 Sep 2026 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
7 cases of dengue and 19 cases of swine flu so far.
चंडीगढ़। बदलते मौसम के बीच डेंगू और स्वाइन फ्लू को लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। शहर में अब तक डेंगू के 7 और एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) के 19 मामले सामने आए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि लोग लक्षणों को नजरअंदाज न करें और बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतें।
विज्ञापन

डेंगू से बचने के लिए घर और आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर, गमले, छत और खाली पड़े बर्तनों में जमा पानी को नियमित रूप से साफ करें। दिन के समय मच्छरों से बचने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें और जरूरत के अनुसार मच्छर भगाने वाली क्रीम या अन्य साधनों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

वहीं, स्वाइन फ्लू सांस से फैलने वाला संक्रमण है। इसके सामान्य लक्षणों में तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द और थकान शामिल हो सकती है। ऐसे लक्षण होने पर भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और डॉक्टर से सलाह लें। खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को ढकना और नियमित रूप से हाथ धोना संक्रमण फैलने से रोकने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक स्वास्थ्य डॉ सुमन सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे खुद से दवा लेने के बजाय लक्षण होने पर चिकित्सकीय सलाह लें। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed