{"_id":"6aa30f6cc81cc43fc509e3d7","slug":"chandigarh-angel-woman-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1120057-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ की एंजल वुमन आइडियाज को दे रहीं पंख, बदल रहीं स्टार्टअप की दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ की एंजल वुमन आइडियाज को दे रहीं पंख, बदल रहीं स्टार्टअप की दुनिया
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़, मोहाली और पंचकुला का स्टार्टअप इकोसिस्टम तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। यहां महिलाएं अब केवल नए कारोबारी विचार लेकर सामने नहीं आ रहीं, बल्कि अपनी पूंजी लगाकर दूसरों के सपनों को उड़ान देने वाली एंजल निवेशक भी बन चुकी हैं। चंडीगढ़ एंजल्स नेटवर्क और टाई चंडीगढ़ जैसे मंचों के माध्यम से 15 से अधिक प्रमुख महिला निवेशक सक्रिय हैं। ये निवेशक युवाओं को फंडिंग देने के साथ कारोबार को आगे बढ़ाने और मुनाफे का मॉडल तैयार करने में भी मदद कर रही हैं।
इन महिला निवेशकों में अधिकांश कॉर्पोरेट जगत में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुकी हैं या खुद सफल उद्यमी रही हैं। एंजल निवेश की ओर उनका रुझान अपने अनुभवों से जुड़ा है। कारोबार शुरू करने के दौरान फंड और सही मार्गदर्शन की कमी महसूस करने वाली इन महिलाओं ने अब नए उद्यमियों के लिए यही कमी दूर करने का बीड़ा उठाया है।
नए विचारों को वैश्विक मंच देने के उद्देश्य से शुरू हुआ यह प्रयास अब बड़े नेटवर्क में बदल चुका है। महिला निवेशक मुख्य रूप से तकनीक, प्रत्यक्ष उपभोक्ता कारोबार, स्वास्थ्य सेवा और महिला-केंद्रित स्टार्टअप्स में निवेश कर रही हैं। इनका जोर तेजी से पैसा खर्च करने के बजाय टिकाऊ और मुनाफे वाले कारोबारी मॉडल पर है।
विज्ञापन
हाल ही में चंडीगढ़ एंजल्स नेटवर्क ने महिलाओं के एक बड़े स्वच्छता और स्वास्थ्य-संबंधी ब्रांड में निवेश किया है। चंडीगढ़ स्टार्टअप नीति-2026 और एंजल टैक्स खत्म होने के बाद महिला निवेशकों के लिए निवेश का माहौल भी आसान हुआ है। नेटवर्क की ओर से हर महीने पिच सत्र आयोजित किए जाते हैं, जहां चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के युवा अपने कारोबारी विचार प्रस्तुत करते हैं।
एंजल निवेश केवल पैसा लगाने तक सीमित नहीं है। यह मार्गदर्शक बनने और जोखिम साझा करने की प्रक्रिया भी है। हमने सोचा था कि फंड की कमी के कारण कोई अच्छा विचार रुकना नहीं चाहिए। इसी सोच के साथ हम इस काम में जुटे हैं।-नितिका मिश्रा खुराना, चीफ इनवेस्टमेंट्स एंड ऑप्स, चंडीगढ़ एंजल्स नेटवर्क
स्टार्टअप फंडिंग की दुनिया काफी बड़ी है। हमारा प्रयास है कि नई पीढ़ी की महिला संस्थापकों और नए विचारों के लिए सुरक्षित और मजबूत माहौल तैयार हो। चंडीगढ़ का युवा जिस तरह काम कर रहा है, उस पर पूंजी लगाना केवल निवेश नहीं, बल्कि देश के भविष्य में हिस्सेदारी है।-विशाखा गोयल, एंजल निवेशक