फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: 1 करोड़ी दंगल में दिखा फोगाट बहनों का दम, सभी को दी पटखनी

Fri, 24 Mar 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला(हरियाणा) Updated Fri, 24 Mar 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
ritu phogat wins in bharat kesari dangal
फोगाट बहनों का दम
अंबाला के वार हीरोज स्टेडियम में हुए एक करोड़ के इनामी दंगल में सभी की नज़रें टिकीं रहीं। जिसमें हरियाणा और यूपी के पहलवान छाये रहे, जबकि रेलवे के पहलवानों ने भी अपनी छाप छोड़ी। इस दौरान रितु फोगाट और विनेश फोगाट ने जहां अपने प्रतिद्वंद्वी को एकतरफा मुकाबले में हराकर चैंपियन बनीं। 
ritu phogat wins in bharat kesari dangal
दंगल में छाया हरियाणा
वहीं 97 किलो से अधिक भार वर्ग में डिफेंडिंग चैंपियन मौसम खत्री ने भी एकतरफा मुकाबले में फाइनल में प्रतिद्वंद्वी को आसानी से पटखनी दे दी। महिला वर्ग 48 किलो भार वर्ग में हरियाणा की रितु फोगाट ने महाराष्ट्र की नंदिनी सोलंकी को 12-2 से हराकर पहला स्थान हासिल किया। इसी वर्ग में पंजाब की प्रीति ने तीसरा और रेलवे की पूजा ने चौथा स्थान हासिल किया। 
 
ritu phogat wins in bharat kesari dangal
1 करोड़ी दंगल
53 किलो भार वर्ग में रेलवे की विनेश फोगाट ने एकतरफा मुकाबले में हरियाणा की पिंकी को 6-0 मात देकर पहला स्थान हासिल किया। इसी वर्ग में यूपी की शीतल तोमर ने दिल्ली की पूजा गहलोत को 1-0 से मात देकर तीसरा स्थान हासिल किया।  63 किलो भार वर्ग में रेलवे की रितु मलिक ने हरियाणा की संगीता फोगाट को 8-2 से एकतरफा मुकाबले में हराकर पहला स्थान हासिल किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
ritu phogat wins in bharat kesari dangal
1 करोड़ी दंगल
57 किलो भार वर्ग में यूपी के संदीप तोमर ने हरियाणा के अमित दहिया को 2-1 से कड़े मुकाबले में मात देकर पहला स्थान हासिल किया। इसी वर्ग में रेलवे के नितिन ने दिल्ली के रवि कुमार को 10-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन
ritu phogat wins in bharat kesari dangal
1 करोड़ी दंगल
74 किलो भार वर्ग में हरियाणा के जितेंद्र ने रेलवे के प्रवीण राणा को 7-6 से कड़े मुकाबले में हराकर पहला स्थान हासिल किया। इस वर्ग में दिल्ली के अरुण ने तीसरा और यूपी के पंकज राणा ने चौथा स्थान हासिल किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed