फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ऐसा विधायक, जिसने सरकारी गाड़ी तो छोड़ी ही सैलरी भी दान कर दी

Fri, 24 Mar 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Fri, 24 Mar 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
Mla say no to salary and government vehicle in punjab
भोआ के विधायक
सत्ता का नशा जो दिल की गहराई से नहीं बल्कि ज्यादातर लोगों द्वारा नाम चमकाने के लिए किया जाता है। लेकिन  इस विधायक ने ऐसा ‌काम किया, जिसे आपने कम ही सुना होगा और इसे करने का दम मौजूदा राजनीति में कोई नहीं करता। 
Mla say no to salary and government vehicle in punjab
भोआ के विधायक
पंजाब के भोआ विधायक ने अपना वेतन उन गरीब बच्चों के नाम कर दिया है जो कि असहाय और गरीब हैं। पंजाब में कांग्रेस सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा वीआईपी कल्चर रोकने के लिए सरकारी गाड़ी पर लाल बत्ती का प्रयोग बंद करने का फैसला किया गया है। ऐसे में भोआ विधायक ने भी अपना समाजिक दायित्व निभाते हुए सरकारी गाड़ी को वापस कर दिया। 
Mla say no to salary and government vehicle in punjab
भोआ के विधायक
कई विधायकों और मंत्रियों ने अपनी गाडियों से लाल बत्ती उतार डाली है। लेकिन कुछ ऐसे विधायक भी हैं जिन्होंने सरकार द्वारा मिली सरकारी गाड़ी सरकार को वापिस कर दी। इनमें ही शामिल हैं भोआ के विधायक जोगिन्द्र पाल। जोगिंन्द्र पाल ने सरकार द्वारा दी गई सरकारी गाड़ी वापस कर दी है और हर माह मिलने वाले वेतन को लोगों के सुपुर्द कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mla say no to salary and government vehicle in punjab
भोआ के विधायक
इस बारे में जब विधायक जोगिन्द्र पाल से बात  की गई तो उन्होंने कहा कि  विधायक होने के  नाते उनका कर्तव्य है कि कुछ ऐसा करें जिससे लोगों तक सही संदेश जाए। उन्होंने कहा कि उनके पास तीन गाडियां पहले से ही हैं। इसलिए सरकारी गाड़ी की आवश्यकता नहीं हैं। 
 
विज्ञापन
Mla say no to salary and government vehicle in punjab
भोआ के विधायक जोगिंन्द्र पाल
विधायक जोगिन्द्र पाल का कहना है कि हर महीने उनको जो वेतन दिया जाएगा, उसे निर्धन बच्चों की शिक्षा पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरे इस निर्णय से युवा वर्ग में लेाक हितैषी संदेश जाता है तो मैं समझूंगा मेरा लक्ष्य पूरा हुआ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed