फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद कर्मजीत सिंह नहीं निभा सके वादा, इतंजार करती रह गई मां, बताया- क्या थे बेटे के आखिरी शब्द

Tue, 19 Mar 2019 12:15 PM IST
खुशबू गोयल रोहित शर्मा, अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
रोहित शर्मा, अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 19 Mar 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
Rifleman Karamjeet Singh Died in Ceasefire Violation on Border in Jammu Kashmir
शहीद कर्मजीत सिंह के परिजन
शहीद कर्मजीत सिंह ने अपनी मां से एक वादा किया था, जिसे वह निभा नहीं पाए और वह इंतजार करती रह गई। बेटे के आखिरी शब्द बताते हुए फूट-फूट कर रोई। जानिए वीर बहादुर के बारे में सब कुछ।
Rifleman Karamjeet Singh Died in Ceasefire Violation on Border in Jammu Kashmir
शहीद कर्मजीत सिंह के परिजन
जम्मू के राजौरी सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा सोमवार सुबह करीब साढे़ पांच बजे की गई गोलीबारी में मोगा के गांव जनेर निवासी जवान कर्मजीत सिंह शहीद हो गए। परिवार को सुबह करीब 11 बजे इस बारे में सूचना मिली तो परिवार समेत पूरे गांव में मातम छा गया। ग्रामीण कर्मजीत सिंह के घर के आसपास एकत्र होने शुरू हो गए हैं। हालांकि मां कुलवंत कौर को बेटे के शहीद होने की जानकारी तुरंत नहीं दी गई। घर में एकत्र लोगों से मां ने पूछा तो किसी ने कुछ नहीं बताया। काफी पूछने के बाद जब उन्हें सच पता लगा तो वे बेहोश हो गईं।
Rifleman Karamjeet Singh Died in Ceasefire Violation on Border in Jammu Kashmir
शहीद कर्मजीत सिंह के परिजन
होश में आने पर मां कुलवंत फूट-फूट कर रोई। उन्होंने बताया कि कर्मजीत को 16 मार्च को होली की छुट्टी पर आना था। उसका फोन आया कि बॉर्डर पर तनाव है, इसलिए छुट्टी कैंसिल हो गई। मां घर नहीं आ पाऊंगा, पर वादा करता हूं कि जल्दी लौट आऊंगा। मुझे क्या पता था कि वह इस तरह आएगा। कर्मजीत ने वादा किया था, ऐसे निभाना था तो न करता। वहीं पिता अवतार सिंह ने कहा कि बेटे कर्मजीत की शहादत पर उन्हें मान है, लेकिन दोनों देशों को शांतिमय ढंग से बातचीत के जरिए इसका समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rifleman Karamjeet Singh Died in Ceasefire Violation on Border in Jammu Kashmir
शहीद कर्मजीत सिंह के परिजन
अवतार सिंह ने बताया कि कर्मजीत सिंह का जन्म 15 नवंबर 1994 को हुआ था। 28 जून 2015 को कर्मजीत भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे कर्मजीत सिंह राइफलमैन थे। इस समय वह जम्मू के राजौरी सेक्टर में सुंदरबानी में 18 सिख रेजीमेंट में तैनात था। सोमवार सुबह करीब पांच बजे पाकिस्तानी आर्मी द्वारा की गई गोलीबारी के दौरान वह शहीद हो गया। अभी उसकी शादी नही हुई थी। अवतार सिंह ने बताया कि वह खुद सेना से रिटायर हैं। कर्मजीत के फूफा रूपिंदर सिंह भी सेना में थे।
विज्ञापन
Rifleman Karamjeet Singh Died in Ceasefire Violation on Border in Jammu Kashmir
शहीद कर्मजीत सिंह
गौरतलब है कि पाकिस्तान सरहद पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। उसने सोमवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) स्थित पलांवाला सेक्टर में भारतीय सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की। इसमें भारतीय जवान कर्मजीत सिंह शहीद हो गए। घायलों की पहचान सूबेदार विजेंद्र थापा, नायक चेत राम, सिपाही अजीत कुमार, सिपाही अविनाश कुमार, सिपाही मुनीश अंसारी, सिपाही हरमिंदर सिंह, सिपाही लक्षविंदर लाल और सिपाही फारूक अहमद के रूप में हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed