टी20 लीग के तहत राजस्थान की टीम के छक्के छुड़ाने के लिए प्रिटी जिंटा के 'शेर' मोहाली पहुंच चुके हैं। उन्होंने घंटों अभ्यास करके खूब पसीना बहाया, देखिए तस्वीरें।
2 of 5
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी
पंजाब की टीम अपने होम टाउन पीसीए स्टेडियम मोहाली में पहुंच गई है। टी20 लीग का आगाज 23 मार्च से हुआ। इसमें 8 टीमें भाग ले रही हैं। जीतने के लिए पंजाब की टीम ने अभी से कमर कसनी शुरू कर दी है।
3 of 5
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी
टूर्नामेंट की शुरुआत से ही बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए टीम के सदस्यों ने सोमवार को स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया। पंजाब की टीम को पहला मैच 25 मार्च को राजस्थान के खिलाफ जयपुर में खेलना है। इसकी तैयारी को लेकर खिलाड़ी अभ्यास करने में जुट गए।
4 of 5
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी
पंजाब की टीम दोपहर 12.30 बजे के करीब स्टेडियम पहुंची। इसके बाद खिलाड़ियों ने पहले वार्मअप किया। फिर आपस में ही टीम बनाकर कर मैच भी खेला। इस प्रैक्टिस सेशन में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और टीम के कप्तान आर अश्विन पसीना बहाते नजर आए।
5 of 5
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी
धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल अभी टीम से जुडे़ नहीं हैं। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि विदेशी खिलाड़ी एक दो दिन में आ जाएंगे। विदेशी खिलाड़ियों में क्रिस गेल, डेविड मिलर, मोजिज हेनरीकेस तथा मुजीब उर रहमान शामिल हैं।