फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vinoo Mankad Trophy: Chandigarh defeats Chhattisgarh by 103 runs

वीनू मांकड़ ट्रॉफी: चंडीगढ़ ने छत्तीसगढ़ को 103 रन से हराया

Wed, 21 Oct 2026 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Vinoo Mankad Trophy: Chandigarh defeats Chhattisgarh by 103 runs
रुपेश यादव और मार्कंडेय पंचाल के शतक, चंडीगढ़ की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। चंडीगढ़ की टीम ने मंगलवार को इंदौर के द डेल कॉलेज ग्राउंड में छत्तीसगढ़ को 103 रन से हराकर वीनू मांकड़ ट्रॉफी एलीट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। रुपेश यादव और मार्कंडेय पंचाल के शानदार शतकों की बदौलत चंडीगढ़ ने 45 ओवर में छह विकेट पर 323 रन बनाए। जवाब में छत्तीसगढ़ की टीम 31.4 ओवर में 220 रन पर सिमट गई।
पहले बल्लेबाजी करते हुए चंडीगढ़ को मीट दहिया (4 रन) के रूप में शुरुआती झटका लगा। इसके बाद रुपेश यादव और गगनप्रीत सिंह ने पारी संभाली। गगनप्रीत ने 35 रन बनाए, जबकि रुपेश ने 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 115 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन

मार्कंडेय पंचाल ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 10 चौकों और छह छक्कों की मदद से 101 रन बनाए। दक्ष कश्यप 18 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि पार्थ सेनगुप्ता ने 13 गेंदों पर 25 रन की तेज पारी खेली। छत्तीसगढ़ की ओर से शिवम यादव ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए छत्तीसगढ़ 220 रन पर आउट
324 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए छत्तीसगढ़ के विकेटकीपर बल्लेबाज अमेय मोरे ने 20 गेंदों पर 41 रन बनाए। कप्तान फैज खान ने 46 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली। आदित्य वर्मा ने 28 और आदित्य यादव ने 26 रन का योगदान दिया। हालांकि, नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

मार्कंडेय पंचाल ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 रन देकर तीन विकेट झटके। गगनप्रीत सिंह और हार्दिक ने दो-दो विकेट हासिल किए। चंडीगढ़ के गेंदबाजों ने छत्तीसगढ़ की पारी 220 रन पर समेटकर टीम को शानदार जीत दिलाई और क्वार्टर फाइनल का टिकट पक्का किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed