फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर पर एक लाख का इनाम फिर भी बेफिक्र दिखा लक्खा सिधाना, किसान महारैली में पहुंचा, देखती रह गई पुलिस

Wed, 24 Feb 2021 01:49 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 Feb 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Republic Day violence accused Lakha Sidhana attends public meeting in Bathinda
बठिंडा में किसान महारैली में पहुंचा लक्खा सिधाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दिल्ली हिंसा का आरोपी लक्खा सिधाना मंगलवार को पंजाब के बठिंडा जिले के गांव महराज में आयोजित किसान महारैली में पहुंचा और फरार भी हो गया। डेढ़ घंटे तक वह मंच पर मौजूद रहा लेकिन बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात होने के बावजूद उसे पकड़ा नहीं जा सका। वह साथियों के वहां से फरार होने में कामयाब हो गया। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने सिधाना पर एक लाख का इनाम भी घोषित किया हुआ है। पंजाब सत्कार सभा कमेटी व अन्य संस्थाओं ने मंगलवार को महारैली का आयोजन गांव महराज की दाना मंडी में किया था। रैली में हजारों की संख्या में युवा किसान और उनके परिवारों की महिलाएं भी शामिल हुईं थीं। दोपहर करीब 1.45 बजे अचानक लक्खा सिधाना मंच पर पहुंचा। उसे देखते ही युवाओं ने केंद्र सरकार मुर्दाबाद और किसान मजदूर एकता के नारे लगाने शुरू कर दिए। उसने रैली को संबोधित करना शुरू किया और कहा कि केंद्र सरकार किसानों पर जितने मर्जी झूठे केस दर्जकर ले लेकिन किसान अपने हक लेकर ही घर आएंगे। सिधाना ने कहा कि संघर्ष करने वाले लोगों का नाम इतिहास में दर्ज हो जाता है। यदि दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों या फिर पंजाब के किसान नेताओं को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार करने आएगी तो उनका घेराव किया जाएगा।

Republic Day violence accused Lakha Sidhana attends public meeting in Bathinda
मंच पर बैठा लक्खा सिधाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लक्खा सिधाना मंगलवार को महारैली के दौरान डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक मौजूद रहा। रैली स्थल के नजदीक पंजाब पुलिस ने सख्त पहरेबंदी भी की थी लेकिन लक्खा अपने साथियों समेत रैली स्थल से आसानी से फरार हो गया। रैली के प्रबंधक बाबा हरदीप सिंह ने बताया कि लक्खा सिधाना रैली में आया था और मंच से चला गया। 

Republic Day violence accused Lakha Sidhana attends public meeting in Bathinda
मंच पर बैठा लक्खा सिधाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कुछ दिन पहले वीडियो जारी कर लक्खा सिधाना ने पंजाब के किसानों से अपील की थी कि वे किसान आंदोलन की बागडोर दोबारा अपने हाथ में लें। इसके अलावा उसने पंजाब के किसानों से 23 फरवरी को बठिंडा के गांव महराज में आयोजित रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही थी। गौरतलब है कि लक्खा 26 जनवरी की हिंसा के बाद से ही फरार है और सोशल मीडिया पर कई वीडियो जारी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day violence accused Lakha Sidhana attends public meeting in Bathinda
रैली को संबोधित करता लक्खा सिधाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ऐसे पहुंचा रैली में
लक्खा सिधाना महराज में आयोजित महारैली में मोटर साइकिल पर सवार होकर पहुंचा था। हेलमेट न पहनने के बावजूद पुलिस उसे पहचान नहीं पाई। उसे कहीं नहीं रोका गया जबकि रैली स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी। डेढ़ घंटे से ज्यादा समय वह स्टेज पर भी रहा और बिना डरे बाइक पर सवार हुआ और वहां से निकल गया। 

विज्ञापन
Republic Day violence accused Lakha Sidhana attends public meeting in Bathinda
किसान महारैली में जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भाजपा के प्रदेश सचिव सुखपाल सिंह सरां ने कहा कि हैरानी की बात है कि एक लाख का इनामी आरोपी बड़ी असानी से रैली में पंजाब पुलिस की मौजूदगी में आता है। रैली को संबोधित करने के बाद चला जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने साजिश के तहत लक्खा को रैली में आने दिया। पुलिस ने भी राजनीतिक दबाव के कारण कुछ नहीं किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed