दिल्ली हिंसा का आरोपी लक्खा सिधाना मंगलवार को पंजाब के बठिंडा जिले के गांव महराज में आयोजित किसान महारैली में पहुंचा और फरार भी हो गया। डेढ़ घंटे तक वह मंच पर मौजूद रहा लेकिन बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात होने के बावजूद उसे पकड़ा नहीं जा सका। वह साथियों के वहां से फरार होने में कामयाब हो गया। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने सिधाना पर एक लाख का इनाम भी घोषित किया हुआ है। पंजाब सत्कार सभा कमेटी व अन्य संस्थाओं ने मंगलवार को महारैली का आयोजन गांव महराज की दाना मंडी में किया था। रैली में हजारों की संख्या में युवा किसान और उनके परिवारों की महिलाएं भी शामिल हुईं थीं। दोपहर करीब 1.45 बजे अचानक लक्खा सिधाना मंच पर पहुंचा। उसे देखते ही युवाओं ने केंद्र सरकार मुर्दाबाद और किसान मजदूर एकता के नारे लगाने शुरू कर दिए। उसने रैली को संबोधित करना शुरू किया और कहा कि केंद्र सरकार किसानों पर जितने मर्जी झूठे केस दर्जकर ले लेकिन किसान अपने हक लेकर ही घर आएंगे। सिधाना ने कहा कि संघर्ष करने वाले लोगों का नाम इतिहास में दर्ज हो जाता है। यदि दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों या फिर पंजाब के किसान नेताओं को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार करने आएगी तो उनका घेराव किया जाएगा।
सिर पर एक लाख का इनाम फिर भी बेफिक्र दिखा लक्खा सिधाना, किसान महारैली में पहुंचा, देखती रह गई पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन