रिलायंस जियो यूज करते हैं तो जल्दी से रिचार्ज कराएं और कंपनी के इस शानदार ऑफर का फायदा उठाएं, बस 8 दिन बाकी हैं। जानिए क्या है प्लान।
रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए खास कैशबैक ऑफर पेश किया था। इस ऑफर की आखिरी तारीख 25 नवंबर थी। अब कंपनी ने इसकी तारीख को बढ़ाकर 15 दिसंबर 2017 कर दिया है। यानि अब 15 दिसंबर तक रिचार्ज कराने वालों को जियो के कैशबैक ऑफर का फायदा मिलेगा।
अगर आप माई जियो या जियो डॉट कॉम से 399 रुपये कर रिचार्च कराते हैं तो कुल 400 रुपये का कैशबैक मिलेगा। ये आपको पचास-पचास रुपये करके 8 बार में मिलेगा। आप इन वाउचर का इस्तेमाल अगले रीचार्ज के दौरान पैक की कीमत 50 रुपये कम करने के लिए कर पाएंगे।
जियो रिटेलर राजीव लांबा और कपिल ने बताया कि यह ऑफर केवल ऑनलाइन रिचार्ज पर ही उपलब्ध होगा। ऑफर के तहत 399 से ज्यादा के किसी भी रिचार्ज पर सबसे ज्यादा कैशबैक यानी 2,599 रुपये तक पेशकश की है।
ढाई हजार रुपए के कैश बैक में आपको रकम एकसाथ न मिलकर कई हिस्सों में मिलेगी। जियो एप में आपको चार सौ रुपए मिलेंगे। तीन सौ रुपए आपको मोबाइल वॉलेट में और बचे हुए पैसे का आपको शॉपिंग वाउचर मिलेगा।