फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड एंट्री पर पूछे सवाल का मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने दिया करारा जवाब, पढ़िए

Mon, 11 Dec 2017 09:36 AM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Mon, 11 Dec 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
miss world manushi chhillar not willing for bollywood
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
बॉलीवुड में एंट्री को लेकर पूछ गए सवाल पर मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने करारा जवाब दिया और अपना इरादा भी बिल्कुल साफ कर दिया, पढ़िए।
miss world manushi chhillar not willing for bollywood
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर का बॉलीवुड में एंट्री करने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। मानुषी भविष्य में अपने कदम सिल्वर स्क्रीन की ओर नहीं, बल्कि सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की चाह रखती हैं। रीता फारिया के बाद भारत की वह दूसरी विश्व सुंदरी होगी, जो ऐसा करने जा रही हैं। कुरुक्षेत्र में गीता जयंती महोत्सव में शिरकत करने आई मानुषी ने एक सवाल के जवाब में ऐसा कहा।
miss world manushi chhillar not willing for bollywood
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
मानुषी ने कहा कि अगर मैं बॉलीवुड में नहीं आती तो इसमें हैरानी की बात नहीं है। मानुषी ने कहा कि उनसे पहले देश की पांच बेटियों को यह खिताब मिल चुका है,लेकिन इनमे रीता फारिया भी उन्हीं की तरह चिकित्सा के क्षेत्र से इस खिताब तक पहुंची थी ,लेकिन उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में ही अपना कैरियर आगे बढ़ाया। वह भी चाहती हैं कि शक्ति और सेवा के अन्य प्रोजेक्ट पर ही भविष्य में काम जारी रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
miss world manushi chhillar not willing for bollywood
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
मानुषी छिल्लर के लिये 2017 अब तक उनके जीवन में सबसे बड़ा उपलब्धिपूर्ण वर्ष साबित हुआ है, क्योंकि इसी साल अप्रैल में मानुषी छिल्लर ने मिस हरियाणा से मिस इंडिया और विश्व सुंदरी का खिताब हासिल करने तक की यात्रा तय की। मानुषी ने कहा कि वह जीवन को सेवा यात्रा के रूप में आगे बढ़ाने की चाह रखतीं हैं। उन्हें जो प्यार, प्रोत्साहन और सहयोग मिला है, उसके लिये अभारी हूं।
विज्ञापन
miss world manushi chhillar not willing for bollywood
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
मानुषी ने कहा कि मेरा नमन है हरियाणा की पावन भूमि को, मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि यह मुकाम हासिल होगा। मैंने भगवान श्रीकृष्ण के गीता में दिये गये कर्म के संदेश पर विश्वास किया और उसी परिणाम आज दुनिया के सामने है। मानुषी छिल्लर की माता डा. नीलम छिल्लर ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी गर्व है। उन्हें पूरा भरोसा है कि मानुषी भविष्य में जो भी करेंगी, मानव जाति की भलाई और राष्ट्रहित में होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed