फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: 6 साल की बच्ची की सर्जरी करते समय पेट से निकला कुछ ऐसा, देखकर डॉक्टर्स रह गए हैरान

Tue, 18 Sep 2018 09:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Tue, 18 Sep 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
Rare Surgery of Six Years Old Girl Child Stomach, Bunch of Hairs Found, doctors Amazed
बच्ची के पेट से निकले बाल
6 साल की बच्ची के पेट में काफी समय से दर्द रहता था। जब उसकी सर्जरी की गई तो पेट से कुछ ऐसा निकला, देखकर डॉक्टरों की आंखें खुली की खुली रह गईं।
Rare Surgery of Six Years Old Girl Child Stomach, Bunch of Hairs Found, doctors Amazed
बच्ची के पेट से निकले बाल
मामला पंजाब के लुधियाना का है। 6 साल की गुरजीत छह महीने से अपने ही बाल खा रही थी। जो उसके पेट में जाकर एक मीटर लंबी बालों की चोटी बन गए। पेट में गोला सा महसूस हुआ तो दर्द भी बढ़ गया। भूख न लगने पर उसका वजन भी केवल 14 किलो तक रह गया था। उसके परिजन उसे पक्खोवाल रोड स्थित अनमोल अस्पताल में लाए तो सर्जन डॉ. दलजीत सिंह ने टीम के साथ उसका आपरेशन कर पेट की छोटी आंत में फंसी करीब एक मीटर लंबी बालों की चोटी निकाली। अब बच्ची नार्मल है और उसे अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

 
Rare Surgery of Six Years Old Girl Child Stomach, Bunch of Hairs Found, doctors Amazed
बच्ची के पेट से निकले बाल
गांव दाद निवासी छह साल की बच्ची गुरजोत कौर के पेट में दर्द रहता था। उसे भूख भी नहीं लग रही थी। हाथ लगाने पर पेट के बीच एक गोला सा महसूस होता था। इस पर मां-बाप उसे अस्पताल में लाए। डॉ. दलजीत ने बताया कि उसका अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि पेट में गोले के आकार का कुछ है। मगर स्थिति क्लियर नहीं हुई। फिर बच्ची की एंडोस्कोपी कराई गई। जिसमें पता चला कि पेट की छोटी आंत में मेहदे के पास बालों का गुच्छा है। लेकिन यह एक मीटर लंबा हो सकता है, इसका पता ऑपरेशन के बाद ही चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rare Surgery of Six Years Old Girl Child Stomach, Bunch of Hairs Found, doctors Amazed
Surgery
बालों के इस गुच्छे ने एक साइड से मेहदे का आकार ले रखा था और दूसरी साइड में करीब एक मीटर लंबे सांप जैसी चोटी बनी हुई थी। 4 सितंबर को बच्ची का आपरेशन किया गया और 10 को बच्ची को छुट्टी दे दी गई है। डॉ. दलजीत सिंह के मुताबिक, आपरेशन के बाद ऐसे बच्चों का इलाज साइकेट्रिस्ट से कराना जरूरी है। क्योंकि अगर वह किसी मानसिक रोग से पीड़ित हैं तो सर्जरी के बाद फिर से बाल खाना शुरू कर सकते हैं। साइकेट्रिस्ट से इलाज कराने पर बच्चा इस आदत को छोड़ देगा।
विज्ञापन
Rare Surgery of Six Years Old Girl Child Stomach, Bunch of Hairs Found, doctors Amazed
Surgery
रेपुंजल सिंड्रोम बीमारी का नाम, विश्व में अब तक सिर्फ 40 केस
डॉ. दलजीत के मुताबिक जो बच्चे खुद को अकेला महसूस करते हैं या जिनकी घर में अनदेखी हो रही होती है तो वे इस तरह की मानसिकता का शिकार हो जाते हैं और अपने ही बालों को नोंचकर खाना शुरू कर देते हैं। जिस बच्चे के पेट से इतनी बड़ी बालों की चोटी निकले, उसे रेपुंजल सिंड्रोम कहा जाता है। पूरे विश्व में इस तरह के अब तक 40 केस ही हुए हैं। जिनमें से चार व्हीट एलर्जी के हैं। यह बच्ची भी व्हीट एलर्जी से पीड़ित है। सामान्य स्थिति में बाल खाने पर इसे ट्राइकोबेजुआर नामक बीमारी कहा जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed