{"_id":"59ba21ed4f1c1b8f688b4729","slug":"ram-rahim-sentenced-ram-rahim-dream-to-keep-honeypreet-insan-in-rohtak-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अधूरी रह गई जेल में कैद राम रहीम की एक ख्वाहिश, जानिए क्या और क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरी रह गई जेल में कैद राम रहीम की एक ख्वाहिश, जानिए क्या और क्यों?
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Fri, 15 Sep 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साध्वी रेप केस में 20 साल के लिए जेल में कैद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने एक सपना देखा था, जो पूरा नहीं हो सका। जानिए क्या और क्यों पूरा नहीं हुआ।
Ram Rahim With Honeypreet Insan
- फोटो : File Photo
दरअसल, राम रहीम ने जेल में अपनी गोद ली गई बेटी हनीप्रीत को साथ रखने की मांग की थी। हालांकि अधिकारियों ने उसकी मांग को ठुकरा दिया, लेकिन उसे साथ रखे जाने के पीछे राम रहीम ने कमर दर्द का हवाला दिया था। उसका कहना था कि हनीप्रीत एक्यूप्रेशर की एक्सपर्ट है और वह मसाज करके उसका दर्द ठीक कर सकती है।
‘हनीप्रीत’ इंसा गिरफ्तार
- फोटो : self
जेल मैन्युअल के कारण पूरा नहीं हुआ सपना
राम रहीम को दोषी करार दिये जाने के बाद उसके वकील ने कोर्ट में गुहार लगाई थी कि हनीप्रीत को जेल में उसके साथ रहने दिया जाए। इसका कारण बताया था कि डेरामुखी की दवाइयों के बारे में हनीप्रीत को पता है। इस पर कोर्ट ने कहा था कि यदि जेल मैन्युअल इस तरह की अनुमति देता है तो उसे कोई आपत्ति नहीं है। जब हनीप्रीत सुनारिया जेल पहुंची तो जेल प्रशासन ने जेल मैन्युअल में ऐसी किसी भी व्यवस्था होने से इनकार कर दिया था।
राम रहीम को दोषी करार दिये जाने के बाद उसके वकील ने कोर्ट में गुहार लगाई थी कि हनीप्रीत को जेल में उसके साथ रहने दिया जाए। इसका कारण बताया था कि डेरामुखी की दवाइयों के बारे में हनीप्रीत को पता है। इस पर कोर्ट ने कहा था कि यदि जेल मैन्युअल इस तरह की अनुमति देता है तो उसे कोई आपत्ति नहीं है। जब हनीप्रीत सुनारिया जेल पहुंची तो जेल प्रशासन ने जेल मैन्युअल में ऐसी किसी भी व्यवस्था होने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honeypreet Insan
गौरतलब है कि 25 अगस्त को साध्वी रेप केस में दोषी करार दिए जाने के बाद राम रहीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उस समय भी हनीप्रीत उसके साथ थी। वह हेलिकॉप्टर में बैठकर उसके साथ रोहतक जेल गई थी। वहां करीब दो घंटे वह राम रहीम के साथ जेल के पास बने गेस्ट हाउस में भी रही थी। उसके बाद राम रहीम को जेल कारागार में शिफ्ट किया गया और हनीप्रीत को भेज दिया गया।
विज्ञापन
Honeypreet Insan
रोहतक जेल से निकलने के बाद हनीप्रीत गायब हो गई। डीजीपी ने बताया कि राम रहीम के जेल आने के बाद हनीप्रीत को जेल से वापस भेज दिया गया था। फिर चर्चा हुई थी कि जेल से आने के बाद हनीप्रीत आर्य नगर में एक डेरा प्रेमी के घर पर रुकी थी। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने हनीप्रीत के मोबाइल की लोकेशन भी खंगाली है। उसके मोबाइल की अंतिम लोकेशन दिल्ली के नजफगढ़ में मिली है। इसके बाद से ही उसका मोबाइल नंबर बंद है।