फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल में राम रहीम की सिक्योरिटी ऐसी, कैदी तो दूर तैनात कर्मी देख भी नहीं पाते उसे

Mon, 23 Oct 2017 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Mon, 23 Oct 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
Ram rahim security in Rohtak Sunariya Jail
Ram Rahim - फोटो : File Photo
जेल में राम रहीम की सिक्योरिटी ऐसी है कि कैदी व सुरक्षा में तैनात कर्मी भी उसे नहीं देख पाते हैं। इसके अलावा भी जेल प्रशासन कई तरीके आजमा रहा है, देखिए
Ram rahim security in Rohtak Sunariya Jail
राम रहीम - फोटो : SELF
जेल में बंद राम रहीम को परिवार वालों से बातचीत करने की सुविधा नहीं दी जा रही है। जेल में बंद होने वाले कैदी को मैनुअल के हिसाब से अपने परिचितों से बातचीत करने की सुविधा होती है। जो उसे दूसरे दिन से ही उपलब्ध करा दी जाती है। नंबर आने पर वह बात कर सकता है। सुरक्षा के कारण उसे इस सुविधा से दूर रखा जा रहा है।
Ram rahim security in Rohtak Sunariya Jail
Ram Rahim
साध्वी से दुष्कर्म की सजा काट रहा राम रहीम 25 अगस्त से सुनारिया जेल में बंद है। जेल में बंद होने के दूसरे दिन उससे 10 परिचितों का मोबाइल नंबर लिया जाता है। जिस पर उससे बात की जाती है। कैदी की ओर से बताया जाता है कि  कौन सा नंबर किसका है। डेरामुखी की सुरक्षा को लेकर इस सुविधा से वंचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram rahim security in Rohtak Sunariya Jail
Ram rahim
कारण जेल प्रशासन नहीं चाहता है कि जेल की कोई भी बात बाहर जाए और बाहर की बात उस तक पहुंचे। जेल से उठाने की धमकी और पंचकूला दंगे की चल रही जांच के कारण उसे यह सुविधा नहीं दी गई है। जेल में उससे मिलने के लिए आने वाले वकील व परिजन के माध्यम से ही सूचनाओं का आदान-प्रदान हो रहा है।
विज्ञापन
Ram rahim security in Rohtak Sunariya Jail
हनीप्रीत के साथ राम रहीम
जेल में राम रहीम की सुरक्षा को देखते हुए तीन नंबरदार (सजायाफ्ता कैदी) के साथ रेवाड़ी व पलवल के जेल अधिकारी को भी लगाया गया है। सुरक्षा के कारण उसे अलग-अलग बैरक में भी रखा जाता है। जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी व नंबरदार के अलावा किसी को जानकारी नहीं दी जाती है। जेल सूत्रों की माने तो कैदी व सुरक्षा में तैनात कर्मी भी उसे नहीं देख पाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed