रोहतक की सुनारिया जेल में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक महीना बीत गया है। एक महीना जेल में बिताने के दौरान राम रहीम के व्यवहार में काफी बदलाव आ गया है।
2 of 6
Ram Rahim
- फोटो : File Photo
भारी सुरक्षा बैरक में डेरामुखी चुपचाप बैठा रहता है। देर रात तक राम रहीम बैरक में घूमता रहता है। हाल ही में राम रहीम को जेल में सब्जी उगाने का काम दिया गया। उसने 25 सितंबर को जेल में पूरा एक महीना बीत जाने पर सब्जी उगाने के लिए क्यारियां तैयार की है।
अब सुनारिया जेल के कैदी राम रहीम के द्वारा उगाई गई सब्जियों का स्वाद चखेंगे। राम रहीम दिन भर में करीब तीन घंटे मजदूरी करता है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे वापस बैरक में भेज दिया जाता है।
राम रहीम को जेल नियमों के अनुसार एक दिन में 20 रुपये की मजदूरी दी जा रही है। जेल के अंदर राम रहीम अपने परिजनों से मिलने के लिए तरस गया है।
एक महीने से ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन राम रहीम की मां के अलावा कोई भी परिजन उससे मिलने नहीं आया। राम रहीम ने अपने परिजनों के नाम की सूची जेल प्रशासन को भी सौंपी थी।