जो हनीप्रीत राम रहीम की सबसे लाडली थी, वह पुलिस के लिए मोस्टवांटेड कैसे बन गई, इसे लेकर कई वजहें सामने आ रही हैं। देखिए
माना जा रहा है कि डेरा प्रमुख की
राजदार हनीप्रीत की भी 25 अगस्त को डेरा प्रमुख को फरार कराने की साजिश रचने में अहम भूमिका रही है, जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया गया।
3 of 9
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
सजा सुनाए जाने के दिन के बाद से गायब हनीप्रीत के खिलाफ पंचकूला पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी करते हुए देश के सभी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन सहित तमाम महत्वपूर्ण जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया। हिंसा की साजिश में शामिल हनीप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के बाद अदालत के बाहर की एक वीडियो में हनीप्रीत ने किसी को भाई के नाम से बुलाया था। उसी दिन एक सुरक्षा कर्मी ने भी हनीप्रीत को दीदी के नाम से पुकारा था। इसी घटना के दौरान आरोपी सुरक्षा कर्मियों ने कहा था पिता जी को जाने नहीं देंगे।
5 of 9
Honeypreet Insan
- फोटो : File Photo
आखिरकार, डेरा प्रमुख को फरार कराने की साजिश के तहत तो कहीं ऐसा नहीं हो रहा था कि सभी एक दूसरे को रिश्तेदारों की संज्ञा देते हुए पुकार रहे थे। पुलिस इस मामले से जुड़े तमाम पहलुओं की भी छानबीन कर रही है कि यह भी कोई कोडवर्ड तो नहीं था।