{"_id":"5a3aa3694f1c1b74698c2f37","slug":"ram-rahim-converted-money-laundering-msg-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में लगता था मनी लॉंड्रिंग का पैसा, टिकटें भी खुद ही खरीद लेते थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्मों में लगता था मनी लॉंड्रिंग का पैसा, टिकटें भी खुद ही खरीद लेते थे
Thu, 21 Dec 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 21 Dec 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ram rahim singh
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राम रहीम ने नोटबंदी के दौरान लाखों का काला धन सफेद किया था। इसके लिए बाबा ने वो जुगाड़ लगाया कि आयकर विभाग भी चकरा गया।
2 of 5
- फोटो : File Photo
दरअसल, डेरा प्रमुख द्वारा बनाई गई फिल्मों में मनी लॉन्ड्रिंग से जुटाए पैसे लगाए जाते थे। इसके बाद फिल्म रिलीज होने पर खुद ही टिकट खरीद ली जाती थी और अपने समर्थकों को फिल्म दिखाई जाती थी। हाईकोर्ट ने इस मामले को देखते हुए कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग के पक्ष की ईडी की बजाय सीबीआई के आर्थिक अपराध शाखा से जांच करवाई जानी चाहिए। हाईकोर्ट ने इस बारे में अब केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।
3 of 5
राम रहीम
- फोटो : social media
हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान जांच का स्टेटस पेश किया गया। इस दौरान ईडी सहित सभी एजेंसियों ने अपना जवाब सौंपा। हाईकोर्ट ने ईडी के जवाब से असंतुष्टि जताते हुए कहा कि कहा कि यह बेहतर होगा कि इस मामले में सीबीआई आर्थिक अपराध शाखा ही जांच करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ram rahim singh
- फोटो : File Photo
कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट पर उठाए सवाल
वहीं दूसरी ओर एमिकस क्यूरी अनुपम गुप्ता ने कोर्ट कमिश्नर द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट पर ही सवाल उठा दिए। गुप्ता ने कहा कि रिपोर्ट में सिवाय दस्तावेजों के और कुछ भी नहीं है। जांच के दौरान कोर्ट कमिश्नर को जो मिला उन्ही दस्तावेजों को एकत्रित कर उन्होंने रिपोर्ट बनाकर हाईकोर्ट में सौंप दी।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : File Photo
जांच अधिकारी ने किसी भी किस्म की कोई टिप्पणी रिपोर्ट में नहीं की है और न ही सभी पहलुओं पर गौर कर मूल्यांकन किया। ऐसे में यह रिपोर्ट न होकर बस दस्तावेजों या कागजों का पुलिंदा है। इस पर हाई कोर्ट ने कोर्ट कमिश्नर से इस रिपोर्ट को दोबारा मूल्यांकन और टिप्पणी के साथ अगली सुनवाई पर पेश किए जाने के आदेश दे दिए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।