फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर मुद्दे पर नहीं, अब पाकिस्तान से होगी पीओके पर बात: राजनाथ

Mon, 06 Jun 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Mon, 06 Jun 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
rajnath singh, rajnath singh visit pathankot, pathankot terror attack, pathankot airbase, pathankot
राजनाथ केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित विकास पर्व में हिस्सा लेने आए थे।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि पठानकोट हमले की जांच के लिए एनआईए टीम को जांच के लिए आने की अनुमति न देकर पाकिस्तान आतंकी देश साबित हो रहा है। पाक एनआईए टीम को जांच की अनुमति नहीं देता है तो धोखेबाज माना जाएगा। उन्होंने पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले का मुकाबला करने वाले जवानों की बहादुरी को सलाम किया।
rajnath singh, rajnath singh visit pathankot, pathankot terror attack, pathankot airbase, pathankot
पठानकोट में गृहमंत्री का बुके देकर स्वागत करते विधायक।
राजनाथ केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित विकास पर्व में हिस्सा लेने आए थे। केंद्रीय गृह मंत्री पठानकोट एयरफोर्स हवाई अड्डे पर 3:15 बजे पहुंचे। वहां से सीधे कार्यक्रम स्थल वालिया रिसोर्ट में पहुंचे। गृहमंत्री के साथ राज्यमंत्री रक्षा राय इंद्रजीत सिंह व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल मलिक भी थे। यहां गृहमंत्री ने विचार संगोष्ठी में लोगों के प्रश्नों के उत्तर दिए गए। लोगों ने महंगाई, आतंकवाद, शस्त्र भंडार, एयरपोर्ट, उद्योगों पर सवाल पूछे। 
rajnath singh, rajnath singh visit pathankot, pathankot terror attack, pathankot airbase, pathankot
विकास पर्व के दौरान पगड़ी पहनाते विधायक और प्रदेश अध्यक्ष।
गृहमंत्री ने कहा कि पठानकोट आतंकी हमले के दौरान जवानों ने जो बहादुरी दिखाई है, उसे मैं नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से आतंकी हमले के लिए समझौता हुआ था कि दोनों देशों की एजेंसियां पठानकोट हमले की जांच करेगी। हमने पाकिस्तान की जेआईटी टीम को आने की आज्ञा दी। पाकिस्तान ने एनआईए टीम को अपने देश आने के लिए मना कर दिया। पाकिस्तान को एनआईए को पाक में जाकर जांच करने का अवसर देना चाहिए। यदि पाकिस्तान ऐसा नहीं करता तो वह धोखेबाज देश माना जाएगा। कथनी और करनी में अंतर के चलते पाकिस्तान आतंकी देश साबित हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
rajnath singh, rajnath singh visit pathankot, pathankot terror attack, pathankot airbase, pathankot
पठानकोट में कार्यक्रम को संबोधित करते राजनाथ सिंह व मंच पर उपस्थित नेता।
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा पहले पाकिस्तान से कश्मीर मुद्दे पर बात होती थी, अब पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) पर बात होगी।  मैं विश्वास दिलाता हूं कि भारत के सम्मान को ठेस नहीं पहुंचने दूंगा। पाक सीमा पर अब सुरक्षा के तहत लेजर दीवारें लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शस्त्र भंडार की समस्या पर भी विचार चल रहा है। खाद्य पदार्थों की महंगाई पर उन्होंने कहा इसे रोकने के लिए सरकार स्टाक को पंजाब में भी जल्द सप्लाई करेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed