क्या आपको नहीं लगता कि 'युवराज' बदल गए हैं?
छुट्टी से लौटने के बाद क्या राहुल वाकई बदल गए हैं।
जनरल बोगी में सफर के दौरान राहुल जिस अंदाज से लोगों से मिले, उसे देखकर
तो यही लगता है।
क्या आपको नहीं लगता कि 'युवराज' बदल गए हैं?
ये वही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल हैं जो पहले जब भी पंजाब आए तो या हैलीकॉप्टर में आए या महंगी लग्जरी गाड़ियों में। आज जनरल बोगी में आम लोगों के बीच आम आदमी की तरह दिखाई दिए।
क्या आपको नहीं लगता कि 'युवराज' बदल गए हैं?
राहुल गांधी के अंदर ये बदलाव उसी दिन नजर आ गया था जब वो मौजूद सरकार के खिलाफ बहस में बेबाकी से बोले और मोदी सरकार को सूट बूट की सरकार बताते हुए किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया था। पहली बार संसद में राहुल गांधी के तेवर काफी तल्ख दिखाई दिए थे।
क्या आपको नहीं लगता कि 'युवराज' बदल गए हैं?
राहुल ट्रेन में जिस बेबाकी से आम लोगों से मिल रहे थे उससे तो देखने वाले यही बता रहे हैं कि ये राहुल का नया अवतार है।
क्या आपको नहीं लगता कि 'युवराज' बदल गए हैं?
बीते दिन प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली की मेट्रो में सवार हुए तो उध्ार राहुल गांधी ने भी पंजाब के किसानों से मिलने के लिए ट्रेन से सफर करने का रास्ता चुना।