राहुल ने गिनाए कारण, क्यों हारती है कांग्रेस?
राष्ट्रीय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि फ्रंट पर सत्ता नहीं, संगठन होना चाहिए। वर्करों को तरजीह दी जानी चाहिए। उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी में पैराशूट सिस्टम से टिकट या पद देने की परंपरा बंद की जाएगी। राहुल ने पहली मीटिंग जिला और ब्लॉक प्रधानों के साथ की।
राहुल ने गिनाए कारण, क्यों हारती है कांग्रेस?
राहुल ने कहा कि वह चाहते हैं कि बूथ लेवल कमेटियां बनें। जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की मीटिंग हर महीने हो जिसमें सांसद या विधायकों का आना जरूरी होगा। वर्करों से पूछकर ही टिकट दिए जाएं। राहुल ने कहा कि वर्कर लड़ता है, अस्पताल और जेल जाता है। लेकिन सरकार बनने के बाद वह बेगाना महसूस करता है।
राहुल ने गिनाए कारण, क्यों हारती है कांग्रेस?
राहुल ने कहा कि वह चाहते हैं कि सत्ता नहीं, संगठन फ्रंट पर रहे। सभी 19 हजार बूथ पर एक महीने के अंदर 11 लोगों की कमेटियां बनाई जाएं। इस मुहिम में ग्रासरूट लेवल पर दो लाख पार्टी वर्करों को शामिल किया जाए। राहुल से एक ही बात कही कि आपने समस्या तो डायग्नोज कर ली, अब इसका ट्रीटमेंट भी करो।
राहुल ने गिनाए कारण, क्यों हारती है कांग्रेस?
राहुल गांधी ने वर्करों से कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रताप बाजवा को छोड़ें, आप एकजुट होकर चलें। क्योंकि कांग्रेस हारी तो इनका कुछ नहीं बिगड़ेगा। लेकिन वर्करों का बिगड़ेगा, इसलिए वे एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने यह भी कहा कि अगर लगातार तीसरी बार विधानसभा चुनाव हारे तो पंजाब में कांग्रेस का नाम नहीं रहेगा।
राहुल ने गिनाए कारण, क्यों हारती है कांग्रेस?
चंडीगढ़ में राहुल गांधी की मौजूदगी में कैप्टन अमरिंदर सिंह उपेक्षित रहे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान बाजवा का पलड़ा भारी रहा। कैप्टन की बयानबाजी से नाराज चौधरी ने कार्यक्रम की योजना इस तरह बनाई गई थी कि कैप्टन को साइडलाइन किया जा सके।