फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महत्वपूर्ण खोजः दूध में मिलावट पकड़ने को बनाया बायोसैंसर उपकरण, इंडियन पेटेंट भी मिला

Sat, 01 Aug 2020 02:15 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, पटियाला
अमर उजाला, पटियाला Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 01 Aug 2020 02:15 PM IST
सार

  • खोज के क्षेत्र में पीयू पटियाला की नई उपलब्धि
  • दूध में यूरिया की मात्रा का तुरंत पता लग सकेगा
  • इस बायो सेंसर यंत्र को इंडियन पेटेंट भी हासिल हुआ

विज्ञापन
Punjabi University Patiala Invents Device to Find Out Mixing in Milk
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने समाज के कल्याण के लिए एक और महत्वपूर्ण खोज की है, जिसक लिए उसे इंडियन पेटेंट भी हासिल हो गया है।
Punjabi University Patiala Invents Device to Find Out Mixing in Milk
Milk - फोटो : Pixabay
यूनिवर्सिटी ने दूध में मिलावट के लिए कितनी मात्रा में यूरिया मिलाया गया है, उसका पता लगाने के लिए एक बायो सैंसर उपकरण बनाया है। वीसी डॉ. बीएस घुम्मन ने डॉ. मिनी सिंह की अगुवाई वाली खोज टीम, जिसमें बायोटैक्नोलाजी विभाग से डॉ. नीलम और डॉ. वरूण ठक्कर शामिल हैं, उनको इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
Punjabi University Patiala Invents Device to Find Out Mixing in Milk
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल सिंथेटिक दूध बनाने के लिए आमतौर पर यूरिया का इस्तेमाल किया जाता है, जो सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। कोरोना काल में लोग मिलावट वाला ऐसा दूध पीने से बच सकें, इस दिशा में भी पीयू की इस खोज को अहम माना जा सकता है। पीयू की खोज टीम की ओर से तैयार किए बायो सैंसर उपकरण जरिये अब जल्दी व आसान तरीके के साथ ऐसी मिलावट बारे पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Punjabi University Patiala Invents Device to Find Out Mixing in Milk
दूध - फोटो : PTI
इससे पहले डॉ. मिनी सिंह की अगुवाई वाली खोज टीम ने दूध में आसानी से घुल जाने वाली लिक्विड हल्दी की फार्मूलेशन तैयार की थी। इस हल्दी की फार्मूलेशन की खास बात यह थी कि घुलनशील होने के साथ-साथ यह दूध में डालकर पीने से कडवी भी नहीं लगती है। वीसी डॉ. घुम्मन ने कहा कि दूध में यूरिया की मिलावट संबंधी इस खोज ने साबित कर दिया है कि यूनिवर्सिटी समाज की भलाई में बड़ा योगदान डाल रही है।
विज्ञापन
Punjabi University Patiala Invents Device to Find Out Mixing in Milk
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
साथ ही कहा कि यूनिवर्सिटियों में किए जाने वाले शोध का असल लाभ तब ही होता है, जब यह आम लोगों की भलाई के काम आ सके। योजना व निरीक्षण मामलों बारे डायरेक्टर डॉ. अशोक मलिक ने कहा कि पीयू को हासिल पेटेंट में से सबसे ज्यादा पेटेंट बायोटेक्नोलाजी विभाग के पास ही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed