फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक था दिलजान : जिसकी आवाज सुन रो पड़ी थीं आशा भोंसले, तेज रफ्तार ने छीन ली उसकी सांसें

Tue, 30 Mar 2021 04:04 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 30 Mar 2021 04:04 PM IST
विज्ञापन
Punjabi Singer Diljaan Died in Accident at Amritsar of Punjab
गायक दिलजान की हादसे में मौत। - फोटो : फाइल फोटो
तेज रफ्तार ने पंजाब के मशहूर गायक दिलजान की सांसें छीन ली। सोमवार-मंगलवार रात करीब 2 बजे अमृतसर में जंडियाला गुरु के पास हुए हादसे में दिलजान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दिलजान की कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिस कारण उनकी कार बेकाबू हो गई और जंडियाला गुरु के पास बने रोड डिवाइडर से टकरा गई। कार डिवाइडर को तोड़ते हुई कर कई पलटियां खाते हुए लगभग एक किलोमीटर दूर जाकर रुकी। दिलजान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पंजाब के होनहार गायकों में शुमार दिलजान का जन्म करतारपुर (नजदीक जालंधर) में एक मध्य वर्गीय परिवार में हुआ था। उनकी मौत से पंजाबी संगीत जगत में मातम पसर गया। मात्र 31 साल की उम्र में दिलजान का यूं चले जाना उनके चाहने वालों को बड़ा घाव दे गया। 


Punjabi Singer Diljaan Died in Accident at Amritsar of Punjab
गायक दिलजान की हादसाग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिलजान को संगीत मास्टर सलीम के पिता उस्ताद पूर्ण शाहकोटी ने सिखाया। वे रियलिटी शो 'आवाज पंजाब दी' में भी भाग ले चुके थे। पटियाला घराने से जुड़े दिलजान पाकिस्तानी रियल्टी शो 'सुर क्षेत्र' में भी प्रतिभागी रहे चुके हैं। वह इस प्रतियोगिता के ओवरऑल रनरअप थे। 
 
Punjabi Singer Diljaan Died in Accident at Amritsar of Punjab
आशा भोंसले के साथ दिलजान - फोटो : फाइल फोटो
सुरक्षेत्र प्रतियोगिता में ही उनके गीत को सुनकर प्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले की आंखों से आंसू निकल आए थे। दिलजान का नया गीत तेरे वरगे 2 अप्रैल को रिलीज होने वाला था। इसी के चलते वह अमृतसर गए थे लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Punjabi Singer Diljaan Died in Accident at Amritsar of Punjab
दिलजान - फोटो : @diljaanlive
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिलजान की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया है। कैप्टन ने कहा कि वे उभरते गायक दिलजान की हादसे में मौत की खबर से स्तब्ध हैं। शोक स्तंप्त परिवार के साथ मेरी संवेदना है।  पंजाबी गीतकार सचिन आहूजा ने दिलजान की मौत पर शोक जताया है।  
 
विज्ञापन
Punjabi Singer Diljaan Died in Accident at Amritsar of Punjab
गायक दिलजान - फोटो : फाइल फोटो
पंजाबी गायक सुखशिंदर शिंदा ने दिलजान की मौत पर दुख प्रकट किया। सोशल मीडिया पर उन्होंने दिलजान की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ये दुर्भाग्यपूर्ण समाचार सुबह-सुबह मिला। संगीत की दुनिया को नुकसान हुआ है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed