फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब यूनिवर्सिटीः दीक्षांत समारोह में मेडल और डिग्री पाकर खुशी से दमके मेधावियों के चेहरे, तस्वीरें

Sun, 28 Apr 2019 04:44 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 28 Apr 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
punjab university chandigarh 68th convocation
पंजाब यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में 28 अप्रैल को 68वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मेडल और डिग्री पाकर मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे, देखिए तस्वीरें।
punjab university chandigarh 68th convocation
पंजाब यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह
समारोह के दौरान पीयू के चांसलर एवं उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू समारोह के मुख्य अतिथि रहे। यूटी प्रशासक एवं पंजाब गवर्नर वीपी सिंह बदनौर भी मौजूद रहे। समारोह सुबह नौ बजे से शुरू हुआ। करीब 1020 विद्यार्थियों को डिग्रियां बांटी गईं। इसमें 493 पीएचडी की उपाधियां शामिल हैं। 312 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 16 को सिल्वर मेडल दिया गया।

 
punjab university chandigarh 68th convocation
पंजाब यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह
पीएचडी की सर्वाधिक डिग्रियां पंजाब के 200 छात्रों को प्रदान की गईं। दूसरे नंबर पर चंड़ीगढ़ के 88, हरियाणा के 73, हिमाचल प्रदेश के 65, यूपी के 13, ईरान के 14, म्यांमार व थाईलैंड के एक-एक अभ्यर्थी को पीएचडी की उपाधि मिली। इस बार पीएचडी की डिग्रियां अधिक लेने में हरियाणा पिछड़ गया। पहले यह दूसरे स्थान पर था, अब इसकी जगह चंडीगढ़ ने ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
punjab university chandigarh 68th convocation
पंजाब यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह
दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति ने 45 विद्यार्थियों को कैश प्राइज भी दिया। पीएचडी की डिग्रियां पाने वालों में सर्वाधिक संख्या महिलाओं की है। इनका आंकड़ा 330 है। वहीं पुरुषों की संख्या 163 है। 340 विद्यार्थियों को मेरिट प्रमाण पत्र भी दिए गए। इस दौरान इसरो के अध्यक्ष डॉ. के सिवान को विज्ञान रत्न पुरस्कार दिया गया। साथ ही मानद उपाधियां भी दी गईं।
विज्ञापन
punjab university chandigarh 68th convocation
पंजाब यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह
दीक्षांत समारोह के लिए गाइड लाइन जारी की गई थी। गेट नंबर एक को वीवीआईपी एंट्री के लिए रखा गया। रसायन और भौतिक विज्ञान विभाग से जिम्नेजियम हॉल तक की सड़क से दूसरे लोगों का प्रवेश नहीं दिया गया। यह सड़क सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक वीवीआईपी के लिए बुक रही। गेट नंबर दो प्रवेश व निकास के लिए खुला रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed