{"_id":"5cc551bcbdec22074a6acb23","slug":"indian-man-balkar-singh-died-in-england-due-to-illness-funeral-at-mohali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: 15 साल इंग्लैंड में रहा, खूब पैसा कमाया और अब ताबूत में लौटा, शव देखकर पत्नी बेसुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: 15 साल इंग्लैंड में रहा, खूब पैसा कमाया और अब ताबूत में लौटा, शव देखकर पत्नी बेसुध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इंगलैंड में भारतीय की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
15 साल इंग्लैंड में रहा, परिवार के भरण-पोषण के लिए खूब पैसा कमाया। लेकिन लौटकर आया ताबूत में और पैसा एक भी न बचा। शव देखकर पत्नी और बेटा बेसुध हो गए।
2 of 5
इंगलैंड में भारतीय की मौत
मामला पंजाब के मोहाली का है। बलकार सिंह का जब आखिरी वक्त आया तो अपने वतन की मिट्टी को तरस गया। दिन-रात की मेहनत से जो कमाया था, वो परिवार के भरण पोषण में चला गया। परिवार के पास अब इतना पैसा भी नहीं था कि विदेशी धरती से उसका शव लाकर अपनी जमीं पर पंचतत्व में विलीन कर सकें। मोहाली के बलकार सिंह की लंबी बीमारी के बाद इंग्लैंड में मौत हो गई।
3 of 5
इंगलैंड में भारतीय की मौत
बलकार सिंह 15 साल पहले अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए इंग्लैंड गया था। खूब मेहनत की, परिवार की जरूरतों को पूरा किया, लेकिन जब बीमार हुआ तो विदेश की धरती पर कोई नहीं था, जो उसका ख्याल रखता। आखिरकार इंग्लैंड के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। शव को लावारिस करार देकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाता, लेकिन परिवार की पीड़ा को समझ एक एनजीओ सामने आई और बलकार अपनी मातृभूमि पर पंचतत्व में विलीन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इंगलैंड में भारतीय की मौत
जब इंग्लैंड में बलकार की मौत का पता चला तो उसकी पत्नी कुलविंदर कौर व बेटे दलजीत सिंह ने उसकी पार्थिव देह को लाने के प्रयास किए। पता चला कि शव को इंग्लैंड से भारत लाने के लिए 12 से 15 लाख का खर्च आएगा। परिवार के पास इतना पैसा नहीं था। मायूसी की हालत में परिवार ने हेल्पिंग हेल्पलेस संस्था से मदद मांगी। संस्था की अध्यक्ष अमनजोत कौर रामूवालिया ने परिवार को मदद का भरोसा दिया और इंग्लैंड में अपनी संस्था की टीम से बातचीत की।
विज्ञापन
5 of 5
इंगलैंड में भारतीय की मौत
हरप्रीत सिंह संधू व रविंदर कौर संधू के प्रयासों से संगत ने मिलकर जरूरी राशि का इंतजाम किया और बलकार सिंह के शव को भारत लाने के प्रयास शुरू किए। संस्था द्वारा किए गए प्रयासों से दलजीत के पिता बलकार सिंह का पार्थिव शरीर इंग्लैंड से मोहाली लाया गया। शनिवार दोपहर एक बजे मोहाली के श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर परिवार के सदस्यों ने बीबी अमनजोत कौर रामूवालिया का दुख की घड़ी में हाथ बंटाने के लिए आभार जताया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।