फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिनी सचिवालय की छत पर दो घंटे हाईवोल्टेज ड्रामा, देखिए तस्वीरें

Fri, 21 Oct 2016 03:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 21 Oct 2016 03:57 PM IST
विज्ञापन
Punjab Mini Secretariat, two ETT teachers, are threatening to commit suicide
मिनी सेक्रेटेरिएट की छत पर चढ़े ईटीटी टीचर - फोटो : अमर उजाला
मिनी सचिवालय की छत पर दो घंटे हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। आत्महत्या करने की धमकियां दी जा रही थीं। तस्वीरों में देखिए पूरा मामला।

Punjab Mini Secretariat, two ETT teachers, are threatening to commit suicide
मिनी सेक्रेटेरिएट की छत पर चढ़े ईटीटी टीचर - फोटो : अमर उजाला
हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर पंजाब लघु सचिवालय की छत पर चढ़कर दो ईटीटी टीचर घंटों तक आत्महत्या करने की धमकी देते रहे। इन दोनों ईटीटी टीचर्स लोगों की सहायता से पुलिस ने छत से दबोच लिया। बाद में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। उनके 30 अन्य साथियों को भी पंजाब मुख्यमंत्री निवास के बाहर से हिरासत में लिया गया है।
Punjab Mini Secretariat, two ETT teachers, are threatening to commit suicide
मिनी सेक्रेटेरिएट की छत पर चढ़े ईटीटी टीचर
डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल ने बताया कि फाजिल्का निवासी पवन कुमार और बठिंडा की हरप्रीत कौर वीरवार दोपहर करीब 1.30 बजे चोरी छिपे सेक्टर 9 स्थित पंजाब लघु सचिवालय की छत पर पहुंच गए। उनके हाथों में कपड़े और पेट्रोल भरी बोतल थी। दोनों धमकी दे रहे थे कि अगर उनकी मांगें न मानी र्गइं तो वे खुद को आग लगा लेंगे या कूद कर खुदकुशी कर लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab Mini Secretariat, two ETT teachers, are threatening to commit suicide
मिनी सेक्रेटेरिएट की छत पर चढ़े ईटीटी टीचर - फोटो : अमर उजाला
मामले की सूचना मिलते ही बिल्डिंग के आसपास लोगों का जमावड़ा लग गया। दोनों कह रहे थे कि ईटीटी की मेरिट क्लीयर की है, इसके बावजूद कई महीने बीतने के बाद भी उनको नौकरी नहीं दी गई है। न नियुक्ति पत्र दिए गए ही पोस्टिंग मिली। कई बार सीएम व अन्य अधिकारियों के सामने मांगें रखने के बावजूद उनकी मांगें पूरी नहीं की गई हैं।
विज्ञापन
Punjab Mini Secretariat, two ETT teachers, are threatening to commit suicide
मिनी सेक्रेटेरिएट की छत पर चढ़े ईटीटी टीचर - फोटो : अमर उजाला
इसकी सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल, सेक्टर 3 पुलिस स्टेशन की एसएचओ पूनम दिलावरी व फायर ब्रिगेड कर्मचारी पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने मामले से जुड़े अफसरों को बुलाया और दोनों से उनकी बातचीत करवाई गई। लेकिन छत पर चढ़े दोनों टीचर मान नहीं रहे थेकोई बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed