{"_id":"5819b3ad4f1c1bc52b43590b","slug":"punjab-boy-palpreet-singh-brar-selected-for-nba-second-player-after-satnam-singh-bhamra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए एक और 'खली', WWE नहीं बास्केटबाल में दिखाएगा देश का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए एक और 'खली', WWE नहीं बास्केटबाल में दिखाएगा देश का दम
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
Updated Thu, 03 Nov 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
एनबीए के लिए चुना गया बास्केटबाल प्लेयर पालप्रीत सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश का एक और 'खली' NBA में चुन लिया गया है। वह WWE में नहीं बास्केटबाल में देश का दम दिखाएगा। वह किसान का बेटा है।
एनबीए के लिए चुना गया बास्केटबाल प्लेयर पालप्रीत सिंह
बात हो रही है मुक्तसर जिले के गांव कोठे सुरगापुरी के किसान के बेटे बास्केटबाल खिलाड़ी पालप्रीत सिंह की। अमेरिका की प्रतिष्ठित नेशनल बास्केटबाल एकेडमी (एनबीए) डेवलपमेंट लीग के लिए इनका चयन हुआ है। न्यूयार्क के प्रसिद्ध क्लब लॉग आइलैंड नेट्स ने रविवार को पालप्रीत का चौथे चरण में 11वें स्थान पर चुनाव किया है। उन्हें इसी साल एनबीए ट्राई आउट के लिए भी चुना गया था।
एनबीए के लिए चुना गया बास्केटबाल प्लेयर पालप्रीत सिंह
पालप्रीत देश के दूसरे एनबीए खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले बरनाला के सतनाम सिंह सत्ता का एनबीए के लिए चयन हुआ था। पालप्रीत का बास्केटबाल सर्विसेज कारपोरेशन के साथ 30 अप्रैल 2017 तक करार है। पालप्रीत एनबीए की डी लीग के मैच खेलेंगे। 2012 में अंडर 18 चैंपियनशिप में जहां पलप्रीत ने उम्दा प्रदर्शन किया, वहीं उसे एशिया का बेस्ट शॉट ब्लॉकर और सेकेंड बेस्ट स्कोरर होने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एनबीए के लिए चुना गया बास्केटबाल प्लेयर पालप्रीत सिंह
इसके बाद पलप्रीत कोचिंग के लिए कोची (केरल) गए, जहां डेढ़ महीना प्रशिक्षण हासिल किया। इसके बाद उन्होंने ह्यूस्टन (अमेरिका) में एक माह प्रशिक्षण लिया। अब अमेरिका में विश्व भर के दो सौ बास्केटबॉल खिलाड़ियों के हुए ट्रायल में भारत से महज पलप्रीत का ही लॉग आइलैंड नेट्स की ओर से चयन हो पाया है। यह देश के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
एनबीए के लिए चुना गया बास्केटबाल प्लेयर पालप्रीत सिंह
पालप्रीत के पिता फरजिंदर सिंह और माता सरबजीत कौर ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि दिवाली की रात लगभग दो बजे उन्हें यह सूचना मिली। यह उनके लिए ही नहीं बल्कि पूरे गांव, प्रदेश और देश के लिए गौरव की बात है। पलप्रीत बचपन से ही स्पोर्ट्स में रुचि रखते थे। पालप्रीत का सबसे पहले जापान कैंप के लिए चयन हुआ था। फरवरी माह में नई दिल्ली में एनबीए की ओर से लगे कैंप में भी पालप्रीत का चुनाव हुआ था।