फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जैश-ए-मोहम्मद के बारे में 3 बड़े खुलासे, सेना और बीएसएफ अलर्ट, नौजवान भी पढ़ें और संभल जाएं

Sun, 17 Feb 2019 11:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Feb 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack, Orange Alert in India after Input about Jaish-e-Mohammed
indian army - फोटो : अमर उजाला
पुलवामा आतंकी हमले के बाद जैश-ए-मोहम्मद को लेकर तीन ऐसे खुलासे हुए हैं, जिन्हें जानकर भारतीय सेना और बीएसएफ अलर्ट हो गई है। वहीं देश के नौजवानों को भी संभलने की जरूरत है।
Pulwama Terror Attack, Orange Alert in India after Input about Jaish-e-Mohammed
indian army - फोटो : अमर उजाला
खुफिया एजेंसियों के इस इनपुट के मुताबिक, पुलवामा में आतंकी हमला करने के बाद जैश के आतंकी फौज पर घात लगाए बैठे हैं। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन और स्नाइपर भी घाटी में सक्रिय हैं और हमले की ताक में है। खुफिया एजेंसियों के इस इनपुट के बाद जहां ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, वहीं प्रमुख सैन्य छावनियों को भी कड़ी सुरक्षा और एहतियात बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं।
Pulwama Terror Attack, Orange Alert in India after Input about Jaish-e-Mohammed
indian army - फोटो : अमर उजाला
एलओसी पर तैनात बीएसएफ को भी पूरी तरह चौकन्ना रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पंजाब में पाकिस्तान बार्डर पर तैनात बीएसएफ को भी अलर्ट रहने को कहा है। वहीं इस निर्देश के बाद बीएसएपफ ने सभी बीओपी (बार्डर आउट पोस्ट) की सुरक्षा और कड़ी कर दी है। पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर जैश के फिदायीन हमले के बाद भारत सरकार ने सभी फोर्सिस को फ्री हैंड दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack, Orange Alert in India after Input about Jaish-e-Mohammed
indian army - फोटो : अमर उजाला
लेकिन खुफिया एजेंसियों की मानें तो फिलहाल एक्शन से पहले एहतियात पर ज्यादा गंभीरता दिखानी होगी। उधर, पुलवामा हमले के फिदायीन आदिल अहमद डार के पूरे वीडियो को खंगालने के बाद सभी फोर्सिस को ज्यादा चौकस रहने को कहा है। इस वीडियो में फिदायीन डार ने इस बात का खुलासा किया है कि वह तो अपने फर्ज पर कुर्बान होने जा रहा है, लेकिन उसके जैसे कई और फिदायीन जैश ने तैयार कर लिए हैं, जो उचित समय पर अपने फर्ज को अंजाम देंगे।
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack, Orange Alert in India after Input about Jaish-e-Mohammed
indian army - फोटो : अमर उजाला
एलओसी के एक बड़े हिस्से की निगरानी चूंकि बीएसएफ के हाथों में हैं, इसलिए घाटी में बीएसएफ को हाई अलर्ट करते हुए हर परिस्थिति से निपटने को तैयार रहने के लिए कहा है। दूसरी ओर, खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद घाटी में इंडियन फोर्सिस की ओर से बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू  कर दिया गया है। बीएसएफ के एक आला अफसर ने बताया कि सरहद पर बार्डर सिक्योरिटी फोर्स पूरी तरह तैयार है और हर इनपुट को गंभीरता से लेते हुए अपने स्टैंडर्ड सिक्योरिटी ऑपरेशंस के तहत काम कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed