{"_id":"57c478f04f1c1bbe762cb085","slug":"pu-elections-pu-student-election-nsui-soi-pu-polls-nsui-pannel-inso-digvijay-chautala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीयू चुनाव: दिग्विजय चौटाला ने इनसो में फूंकी जान, हुआ शक्ति प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू चुनाव: दिग्विजय चौटाला ने इनसो में फूंकी जान, हुआ शक्ति प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Mon, 29 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Digvijay Chautala
- फोटो : Amar ujala
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में सात सितंबर को होने वाले छात्र काउंसिल चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। पीयू कैंपस में सभी छात्र संगठनों ने जीत के लिए जोर लगाना शुरू कर दिया है। कैंपस में पंजाब और हरियाणा की राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का दौरा शुरू हो गया है।
Digvijay Chautala
- फोटो : Amar ujala
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने स्टूडेंट सेंटर पर आगामी चुनाव की नई कार्यकारिणी घोषित की। इस मौके पर 300 से अधिक समर्थकों ने हिस्सा लिया। चौटाला ने इनसो छात्र नेताओं और संगठन समर्थकों में जोश भरते हुए कहा कि इनसो हमेशा छात्र हितों के लिए आवाज उठाती रही है।
Digvijay Chautala
- फोटो : Amar ujala
इनसो ने संजय सांगवान को प्रेसिडेंट, शैवलीनी सिंह को पार्टी प्रेसिडेंट, रमन सिंह ढाका चेयरमैन, देवकांत वाइस प्रेसिडेंट, गौरव दून कैंपस प्रेसिडेंट, सुनील कादियान कैंपस इंचार्ज, तान्या गुलाटी पार्टी इंचार्ज, नीतू पार्टी कन्वीनर, कश्मीरी राणा इलेक्शन इंचार्ज, रजत नैन यूटी इंचार्ज और हर्षवर्धन गोदारा को पार्टी प्रवक्ता नियुक्त किया है। इनसो ने पार्टी की गर्ल्स विंग भी घोषित कर दी है। आभा सिहाग को प्रेसिडेंट, सिमरन वाइस प्रेसिडेंट, कविता सेक्रेटरी और सभ्या जसवाल को ज्वाइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PU Election
- फोटो : Amar ujala
पीयू प्रशासन ने चुनाव को ध्यान में रखते हुए कैंपस में बाहरी वाहनों की एंट्री पर बैन लगा दिया है। सोमवार को इनसो छात्र संगठन की स्टूडेंट सेंटर पर कार्यकारिणी की घोषणा में बाहर से बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे, लेकिन सभी की गाड़ियों को गेट नंबर-1 पर ही रोक लिया गया। गाड़ी चेकिंग को लेकर गेट पर सिक्योरिटी गार्ड के साथ एक एडवोकेट ने बदसलूकी भी की। इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
PU Election
- फोटो : Amar ujala
पीयू प्रशासन चुनाव को लेकर सख्ती बरतने की बात कह रहा है, लेकिन चुनाव से पहले ही नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। पीयू ने बाहरी नेताओं केकैंपस में चुनावी सभा पर रोक लगाई है, लेकिन सभी छात्र संगठन बड़े नेताओं को ला रहे हैं। कैंपस में बिना अनुमति के कार रैली और कक्षाओं में चुनाव प्रचार पर रोक है, लेकिन इस मामले में भी प्रशासन आंखें मूंदे हुए है।