फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब बोर्ड 10वीं की टॉपर ड्राइवर की बेटी बनना चाहती है IPS , बताया- कैसे क्रैक किए एग्जाम

Wed, 08 May 2019 05:33 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 08 May 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
PSEB, Result 2019, Punjab Board 10th Topper Neha Verma Success Story
नेहा वर्मा
पिता ड्राइवर हैं और बेटी ने पंजाब बोर्ड 10वीं की टॉपर बनकर उनका सिर फख्र से ऊंचा कर दिया। वह आईपीएस बनना चाहती है। जानिए आखिर उसे कैसे रचा ये इतिहास।
PSEB, Result 2019, Punjab Board 10th Topper Neha Verma Success Story
नेहा वर्मा
हम बात कर रहे हैं पंजाब बोर्ड की 10वीं की टॉपर नेहा वर्मा की। 16 वर्षीय नेहा नेहा लुधियाना की रहने वाली है। वह तेजा सिंह सूतांतर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिमलापुरी, लुधियाना की छात्रा हैं। नेहा ने 650 में से 647 मार्क्स हासिल किए हैं।
PSEB, Result 2019, Punjab Board 10th Topper Neha Verma Success Story
नेहा वर्मा
नेहा ने एकेडमिक कैटेगरी में 99.54% मार्क्स के साथ प्रदेश भर में टॉप किया है। नेहा के पिता पवन कुमार ड्राइवर और माता जीया वर्मा गृहिणी हैं। नेहा आईपीएस अधिकारी बनना चाहती है। इस समय नेहा अपनी इस सफलता से काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PSEB, Result 2019, Punjab Board 10th Topper Neha Verma Success Story
नेहा वर्मा
नेहा वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय मां-बाप और टीचर्स को दिया। वह कहती हैं कि उन्होंने पूरा साल मेहनत की। कभी प्रेशर में नहीं आई कि टॉप करना है या मेरिट में आना है। एक लक्ष्य तय किया और उस तक पहुंचने के लिए ईमानदारी से पढ़ाई की।
विज्ञापन
PSEB, Result 2019, Punjab Board 10th Topper Neha Verma Success Story
नेहा वर्मा
बता दें कि बुधवार को जारी हुए पंजाब बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट में स्पोर्ट्स कैटेगरी में गुरदासपुर की नंदिनी महाजन 100 प्रतिशत अंकों के साथ पंजाब में पहले स्थान पर रहीं। नंदिनी नांगल कोटली मंडी के बाल विद्या मंदिर हाई स्कूल की छात्रा हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed