पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए है। रिजल्ट देखने के लिए इन कदमों को फॉलो करें-
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च में ली गई 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बता दें कुल रिजल्ट 65.33 फीसदी रहा है।
परीक्षा के रिजल्ट आज यानि शनिवार को जारी कर दिए गए है, लेकिन ये रिजल्ट स्टूडेंट्स वेबसाइट पर कल यानि रविवार को देख पाएंगे। उम्मीदवार रिजल्ट देखने के लिए पहले ही अपनी इमेल आईडी और फोन नंबर भी रजिस्टर करवा सकते हैं, जिससे रिजल्ट घोषित होते ही आपकी मेल आईडी पर रिजल्ट भेज दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी इमेल आईडी रजिस्टर करवा सकते हैं।
अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले पंजाब बोर्ड की वेबसाइट
pseb.ac.in या
indiaresults.com पर जाएं। उसके बाद परीक्षा से जुड़े लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भरें, जिसमें रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर शामिल हो सकते हैं। उसके बाद अपना रिजल्ट देख लें।
ऑनलाइन परिणाम जानने के लिए छात्रों को पहले वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर करना होगा। इसलिए यह काम पहले ही कर लें, इसके लिए छात्रों को रिजल्ट के टैब पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद वह थर्ड पार्टी वेबसाइट पर चले जाएंगे। यहां आपको अपने रोल नंबर, नाम, स्ट्रीम, इमेल आईडी और फोन नंबर की डिटेल देते हुए रजिस्ट्रेशन करना होगा।