{"_id":"56ec37a14f1c1b50248b516d","slug":"protest-of-haryana-congress-mlas-in-outside-of-assembly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SYLऔर विधायक निलंबन पर कांग्रेसी विधायकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SYLऔर विधायक निलंबन पर कांग्रेसी विधायकों का हंगामा
Fri, 18 Mar 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 18 Mar 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विधानसभा के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा विधानसभा के स्पीकर की ओर से कांग्रेस विधायकों का निलंबन रद्द किए जाने के बावजूद कांग्रेस विधायक शुक्रवार को सदन में नहीं पहुंचे। अलबत्ता कांग्रेस के चार विधायकों ने पंजाब के कपूरी गांव का दौरा करने के बाद शुक्रवार को चंडीगढ़ में एक वीडियो जारी कर दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद एसवाईएल नहर पाटने का काम जारी है।
विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी विधायक
2 of 5
विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी विधायक
- फोटो : amar ujala
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दावा किया कि जब तक तीनों कांग्रेस विधायकों का निलंबन वापस नहीं होता, तब तक वह सदन में नहीं जाएंगे। विधानसभा स्पीकर ने बीते दिन कई नेताओं के आग्रह पर निलंबित किए गए 11 विधायकों का निलंबन वापस लेकर शुक्रवार को उन्हें सदन में आने के लिए कहा था, लेकिन प्रश्नकाल व शून्यकाल के दौरान कोई भी कांग्रेस विधायक सदन में नहीं पहुंचा।
विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी विधायक
3 of 5
विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी विधायक
- फोटो : amar ujala
इसी बीच विधायक करण दलाल, कुलदीप शर्मा, जयवीर वाल्मीकि और शकुंतला खटक ने पंजाब के कपूरी का दौरा किया। कांग्रेस के चारों विधायक कपूरी में नहर को पाटने की एक वीडियो बनाकर लाए, जिसे बाद में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मीडिया के समक्ष जारी किया। हुड्डा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पंजाब सरकार की ओर से नहर पाटने का काम किया जा रहा है। हरियाणा सरकार जानबूझ कर इस मामले में चुप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी विधायक
4 of 5
विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी विधायक
- फोटो : amar ujala
हरियाणा सरकार की एसवाईएल संबंधी मंशा पर संदेह व्यक्त करते हुए हुड्डा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से संघीय ढांचे का उल्लंघन किया जा रहा है। हुड्डा ने हरियाणा और पंजाब सरकारों को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किए जाने की मांग करते हुए कहा कि हरियाणा के हक में उनका यह विरोध लगातार जारी रहेगा। इस मामले में हरियाणा और पंजाब सरकार मिलकर दोनों राज्यों की जनता को गुमराह कर रही हैं।
विज्ञापन
विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी विधायक
5 of 5
विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी विधायक
- फोटो : amar ujala
हुड्डा ने दोहराया कि एसवाईएल के मुद्दे पर वह अपने बल पर हरियाणावासियों के हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। सदन में जाने के मामले पर बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि तीनों विधायकों का निलंबन वापस लिए जाने तक कोई भी कांग्रेस सदन में नहीं जाएगा। वह विधानसभा से बाहर रहकर ही प्रदेश के लोगों को हरियाणा सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में अवगत करवाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।