टंकी पर मुलाजिम, बादल से मांगी नौकरी और लगा ली आग
पंजाब की बादल सरकार एक बार फिर निशाने पर। नौकरी से निकाले गए मुलाजिम पानी की टंकी पर चढ़े और पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। तस्वीरों में पूरा मामला।
टंकी पर मुलाजिम, बादल से मांगी नौकरी और लगा ली आग
घटना, पंजाब के पटियाला की है। यहां जल सप्लाई एवं सेनीटेशन विभाग के नौकरी से निकाले तीन डेलीवेज मुलाजिमों ने विभाग के हेडआफिस की बैकसाइड पानी की टंकी पर चढ़कर पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगाने की कोशिश की। एक मुलाजिम गंभीर तौर से झुलस गया, जबकि बाकी दो मामूली झुलसे हैं।
टंकी पर मुलाजिम, बादल से मांगी नौकरी और लगा ली आग
यह घटना उस समय हुई, जब पूरे प्रदेश से इकट्ठा डेलीवेज मुलाजिम सरकार की ओर से नौकरी से निकाले जाने के विरोध में धरना दे रहे थे। इस दौरान एक मुलाजिम की ओर से अपनी जलती हुई कमीज गिराने से थाना इंचार्ज भी झुलस गए, जबकि दो अन्य पुलिस मुलाजिम भी धक्का-मुक्की में मामूली घायल हो गए। सभी को राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया है।
टंकी पर मुलाजिम, बादल से मांगी नौकरी और लगा ली आग
जल सप्लाई एवं सेनीटेशन विभाग में डेलीवेज पर पंप आपटेर के तौर पर काम कर रहे करीब 3200 मुलाजिमों को हाल ही में सरकार ने नौकरी से निकाल दिया था। इसके विरोध में सोमवार को पूरे प्रदेश से नौकरी से निकाले डेलीवेज मुलाजिम अपने परिवारों समेत इकट्ठा हुए।
टंकी पर मुलाजिम, बादल से मांगी नौकरी और लगा ली आग
सुबह 10 बजे से विभाग के हेडआफिस सामने रोड पर धरना चल रहा। प्रदर्शनकारियों ने अल्टीमेटम दिया था कि अगर उन्हें आज नौकरी पर बहाली के कागज न दिए गए, तो वह आत्मदाह कर लेंगे। पुलिस ने सुरक्षा के प्रबंध कर रखे थे। विभाग के हेडआफिस की बैकसाइड पड़ती पानी की टंकी पर भी पुलिस तैनात थी।