फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: किसान के सुसाइड पर थम गई रफ्तार, 5 घंटे तक हाइवे रहा जाम

Fri, 12 May 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Fri, 12 May 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
 protest for farmer suicide in bathinda
farmer suicide in bathinda
किसान के सुसाइड के बाद सड़क पर बच्चे से लेकर बड़े और बुजुर्ग सब निकले। सड़क पर बैठ कर हाइवे को करीब 5 घंटे तक जाम किया गया। 
 protest for farmer suicide in bathinda
suicide in bathinda
बठिंडा के गांव लहरा बेगा में लोगों ने वीरवार को मृतक किसान के शव को सड़क पर रखकर बठिंडा-बरनाला हाईवे जाम लगा दिया। यह प्रदर्शन किसान जत्थेबंदियों की अगुवाई में किया गया। इस दौरान किसान जसवंत सिंह को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। यह जाम करीब 4 से 5 घंटे तक लगा रहा। 
 protest for farmer suicide in bathinda
farmer suicide in bathinda
किसान जत्थेबंदियों व अन्य लोगों ने पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने आरोपी पटवारी जगजीत सिंह, उसके सहायक तरलोचन सिंह और राज सिंह को गिरफ्तार नहीं किया और पीड़ित परिवार को दस लाख मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी न दी तो वे बड़ा संघर्ष करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 protest for farmer suicide in bathinda
farmer suicide in bathinda
किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानीं जाती तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम मौड लतीफ अहमद, एसपी गुरमीत सिंह और एसपी दविंदर सिंह बराड ने किसान नेता बलजीत सिंह पूहला के अलावा धरनाकारियों से बात की। एसपी दविंदर सिंह बराड़ के अनुसार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
 
विज्ञापन
 protest for farmer suicide in bathinda
farmer suicide in bathinda
गांव सेमा स्थित पटवारखाने के पास बुधवार को एक किसान जसवंत सिंह (70) निवासी गांव लहरा बेघा ने मुआवजा न मिलने से दुखी हो जहर निगलकर खुदकुशी कर ली थी। थाना नथाना पुलिस ने किसान से मिले खुदकुशी नोट के आधार पर सेमा के पटवारी जगजीत सिंह, उसके सहायक तरलोचन सिंह और राज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed