फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसा क्या हुआ...कि 50 फुट के टावर पर जा चढ़े किसान

Fri, 12 Jun 2015 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Fri, 12 Jun 2015 08:50 AM IST
विज्ञापन

ऐसा क्या हुआ...कि 50 फुट के टावर पर जा चढ़े किसान

protest: farmer climbed on 50 foot high tower for compensation

सोनीपत में उस समय हड़कंप मच गया, जब 50 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े किसानों ने धमकी दी कि अगर किसी ने ऊपर चढ़ने का प्रयास किया तो वे अपने आपको आग लगा लेंगे। देखिए, क्या है माजरा।

ऐसा क्या हुआ...कि 50 फुट के टावर पर जा चढ़े किसान

protest: farmer climbed on 50 foot high tower for compensation

मामला, सोनीपत जिले में जिले के जाजी गांव में बिछाई जा रही 220 केवी की एचटी लाइन से हुए नुकसान का मुंहमांगा मुआवजा नहीं मिलने पर घटित हुआ। दोनों किसानों ने न केवल चारपाई और बांस की सीढ़ियां लगाकर मचान बना लिया बल्कि डीजल की कैन भी साथ ले गए। ग्रामीण और प्रशासनिक अधिकारी उन्हें दिनभर नीचे उतारने की जद्दोजहद करते रहे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

ऐसा क्या हुआ...कि 50 फुट के टावर पर जा चढ़े किसान

protest: farmer climbed on 50 foot high tower for compensation

भाकियू जिला अध्यक्ष रोहताश बेनीवाल ने बताया कि चार माह से जाजी गांव के सबस्टेशन से हरसाना कलां सबस्टेशन तक 220 केवी की एचटी लाइन बिछाई जा रही है। इसके लिए किसानों को प्रति एकड़ 70 हजार रुपये का मुआवजा दिया गया है। हालांकि जाजी के किसान इससे संतुष्ट नहीं हैं। वह एक लाख रुपये प्रति एकड़ मुआवजा चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा क्या हुआ...कि 50 फुट के टावर पर जा चढ़े किसान

protest: farmer climbed on 50 foot high tower for compensation

भाकियू का सक्रिय सदस्य जयभगवान (38) अपने साथी धर्मवीर के साथ अपने खेत में खड़े 50 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। रस्से की सहायता से न केवल वह ऊपर चारपाई ले गया, बल्कि बांस की सीढ़ियों से वहां पर मचान भी बना लिया। मोहाना थाना पुलिस और तहसीलदार विकास ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नीचे नहीं आए। परिजनों की भी एक नहीं सुनी।

विज्ञापन

ऐसा क्या हुआ...कि 50 फुट के टावर पर जा चढ़े किसान

protest: farmer climbed on 50 foot high tower for compensation

भाकियू जिला अध्यक्ष का कहना है कि बार-बार तार बिछाने से किसानों की फसल खराब हो रही है। ऐसे में किसानों को उनकी मांग के अनुसार मुआवजा मिलना चाहिए। मामले को लेकर वे जल्द भाकियू प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी से बात करेंगे। हालांकि किसानों को नीचे उतर आने की सलाह दी, लेकिन वे नहीं माने। रस्से की सहायता से किसानों को पीने के लिए पानी दी जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed