फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, आमिर खान के पुतले फूंके, पीके के पोस्टर

Fri, 02 Jan 2015 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Fri, 02 Jan 2015 09:26 AM IST
विज्ञापन

देखिए, आमिर खान के पुतले फूंके, पीके के पोस्टर

protest against aamir khan's PK, rampage in haryana

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को करनाल में घंटाघर चौक पर आमिर खान और राजकुमार हिरानी का पुतला फूंक कर रोष प्रकट किया। मौके पर ही पीके फिल्म के एक होर्डिंग को भी प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी। साथ ही सभी सिनेमा घरों के संचालकों को भी चेतावनी दी कि यदि फिल्म का प्रदर्शन किया गया तो वे आक्रामक रवैया भी अपनाने से पीछे नहीं हटेंगे।

देखिए, आमिर खान के पुतले फूंके, पीके के पोस्टर

protest against aamir khan's PK, rampage in haryana

सदस्यों ने बजरंग दल के प्रतिनिधिमंडल के आग्रह पर पीबीआर के संचालक द्वारा फिल्म हटाने के निर्णय का भी स्वागत किया गया। मौके पर विहिप के प्रदेश उपाध्यक्ष दलयत सिंह कादियान, नगर उपाध्यक्ष सुशील गुलाटी, नगर मंत्री नरेश गोयल, बजरंग दल से नगर संयोजक महेश गुलाटी, सह संयोजक सौरभ, जिला सुरक्षा प्रमुख देवेंद्र संधू व संदीप सिंह सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

देखिए, आमिर खान के पुतले फूंके, पीके के पोस्टर

protest against aamir khan's PK, rampage in haryana

चंद्रवीर भाटिया और बजरंग दल के जिला संयोजक कपील आहुजा ने इस तरह की फिल्म दिखाकर हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए सेंसर बोर्ड को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस बोर्ड को बर्खास्त करके दोबारा से इसके सदस्यों का चयन होना चाहिए। हर-हर महादेव के नारे लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने कहा कि आमिर खान ने हिंदू धर्म को ही क्यों चुना और इसके पीछे उनकी मंशा क्या है यह सब जान गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, आमिर खान के पुतले फूंके, पीके के पोस्टर

protest against aamir khan's PK, rampage in haryana

विश्व हिंदू परिषद के सह जिला मंत्री चंद्रवीर भाटिया ने कहा कि भोलेनाथ पर हम जल चढ़ाएं या दूध आमिर को बताने की जरूरत नहीं है कि हिंदू कैसे अपने आराध्यों की पूजा करें। दोपहर 12 बजे शुरू हुए इस प्रदर्शन के दौरान घंटा घर चौक पर करीब 15 मिनट जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि विहिप और बजरंग दल के सदस्यों का प्रदर्शन उग्र नहीं हुआ, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल मौके पर मौजूद था। 15 मिनट के प्रदर्शन और पुतला फूंकने के बाद ही लोगों को जाम से निजात मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed