फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा की पहली महिला पायलट बनीं 'प्रियंका', सीएम ने भी दी बधाई

Thu, 13 Jul 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Thu, 13 Jul 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Priyanka becomes Haryana's first woman pilot
Priyanka Beniwal
'मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है’ मिलिए प्रियंका से जिसकी तारीफ सीएम भी कर रहें है।
Priyanka becomes Haryana's first woman pilot
पायलट प्रियंका बैनीवाल
हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव सूलीखेड़ा की बेटी प्रियंका ने बादलों के पार जाने के अपने सपने को आखिरकार पूरा कर ही लिया है। प्रियंका को इंडिगो एयरलाइंस में बतौर पायलट चयनित कर लिया गया है। किसान परिवार में जन्मी प्रियंका बैनीवाल के पिता सूरत सिंह और भाई संदीप सिंह-बीरेंद्र दोनों खेतीबाड़ी कर रहे हैं, लेकिन प्रियंका छोटी उम्र से ही आसमान में उड़ते हवाई जहाजों को देखकर उन्हें छूने के सपने देखती थीं। 
 
Priyanka becomes Haryana's first woman pilot
पायलट प्रियंका बैनीवाल
प्रियंका ने इसी सपने को उड़ान दी और अपनी मेहनत के दम पर हवाई जहाज के कॉकपिट में बतौर इंचार्ज बैठने की पूरी तैयारी कर ली है। नीदरलैंड में दो माह की ट्रेनिंग के बाद फतेहाबाद जिले की यह बेटी जब वापस आएगी तो अपने किसान पिता सूरत सिंह को हवाई जहाज की सैर कराना उसकी दिली ख्वाहिश है। प्रियंका फिरोजपुर में अपने फौजी अफसर पति सूर्य प्रताप सिंह के साथ रह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka becomes Haryana's first woman pilot
पायलट प्रियंका बैनीवाल
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी प्रियंका को फेसबुक पेज के माध्यम से बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शुरू से ही धुन की पक्की रही प्रियंका ने छठी कक्षा तक भट्टू के श्री बाला जी स्कूल से अपनी पढ़ाई की और इसके बाद दसवीं हिसार से करने के बाद वो आगे की पढ़ाई करने के लिए हिंदु कालेज सोनीपत में पहुंची। हिसार फ्लाइंग क्लब से ही प्रियंका ने कॉकपिट टेस्ट पास किया तो दिल्ली फ्लाइंग क्लब से प्लेन उड़ाने की ट्रेनिंग के बाद डीजीसीए ने उन्हें लाइसेंस दिया। इसके बाद प्रियंका ने फिलीपींस में ट्रेनिंग की। 
 
विज्ञापन
Priyanka becomes Haryana's first woman pilot
Priyanka Beniwal
वहां से वापसी के बाद इंडिगो में सात चरणों की मुश्किल परीक्षा को पास कर साक्षात्कार में भी सफलता हासिल की। इसके बाद उसने भट्टू की पहली पायलट बेटी बनने का गौरव हासिल कर लिया। प्रियंका बैनीवाल 4 सितंबर को दो माह की ट्रैनिंग पर नीदरलैंड जाएंगी। वहां पर प्लेन उड़ाने से संबंधित सभी छोटे से छोटे पहलुओं की जानकारी हासिल करने के बाद प्रियंका वापिस भारत आएंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed