फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: श्री दरबार साहिब पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद का ऐसा रूप नहीं देखा होगा...

Fri, 17 Nov 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Fri, 17 Nov 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
President Ram Nath Kovind prays at Golden Temple
President Ramnath Kovind
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वीरवार को श्री दरबार साहिब (स्वर्ण मंदिर) में परिवार के साथ परिक्रमा कर माथा टेका। इससे पहले उन्होंने पंगत में बैठकर संगत के साथ लंगर छका और कड़ाह प्रसाद का देग चढ़ाया।
President Ram Nath Kovind prays at Golden Temple
President Ramnath Kovind
राष्ट्रपति श्री दरबार साहिब में करीब 45 मिनट तक श्रद्धालु के तौर पर आम आदमी के बीच खड़े रहे। इसके बाद वे जलियांवाला बाग गए और शहीदों को भी नमन किया। श्री दरबार साहिब की तरफ से एसजीपीसी ने सूचना केंद्र पर राष्ट्रपति को श्री दरबार साहिब का सुनहरा मॉडल, शॉल और धार्मिक किताबें भेंट कर उन्हें सम्मान किया। 
President Ram Nath Kovind prays at Golden Temple
President Ramnath Kovind
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर, एसजीपीसी प्रधान प्रोफेसर किरपाल सिंह बंडूगर भी मौजूद थे। इसके पहले श्री दरबार साहिब के मुख्य ग्रंथी सिंह सगहिब ज्ञानी जगतार सिंह ने प्रसाद के तौर पर राष्ट्रपति को फूल और सिरोपा भेंट किया। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री व शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राष्ट्रपति व उनके परिजनों का स्वागत किया। कांग्रेस के विधायक व पंजाब के मंत्री राणा गुरजीत सिंह भी इस मौके पर राष्ट्रपति के साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
President Ram Nath Kovind prays at Golden Temple
President Ramnath Kovind
देश के मानवतावादी मूल्यों पर गर्व
राष्ट्रपति ने श्री दरबार साहिब के विजिटर बुक में लिखा ...आज मुझे परम पवित्र श्री दरबार साहिब में मत्था टेकने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जिस धर्म की महान परंपराओं... पंगत, संगत और लंगर में सारे भेदभाव को मिटाने की जो ताकत है, उसका अनुभव हुआ। श्रद्धालुओं में सबके भले के लिए काम करने की भावना को देखकर अपने देश के मानवतावादी मूल्यों पर गर्व होता है। यहां आकर मुझे जो दिव्य अनुभूति हुई है, उसे मैं परम पिता परमात्मा और गुरुनानक देव जी का आशीर्वाद मानता हूं।
विज्ञापन
President Ram Nath Kovind prays at Golden Temple
President Ramnath Kovind
अंत:करण की गहराई से शहीद के सम्मान में नतमस्तक हूं
जलियांवाला बाग में शहीदों को नमन करने के बाद राष्ट्रपति ने विजिटर बुक में लिखा ...आज अमृतसर दौर पर मुझे जलियांवाला बाग में देश के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों को नमन करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस ऐतिहासिक स्थल पर आकर और प्राणों की सर्वोच्च आहुति देने वाले शहीदों को याद कर मेरी आंखें नम हो आईं, मैं अपने अंत:करण की गहराई से उन सभी शहीद सपूतों के सम्मान में नतमस्तक हूं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed