फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राष्ट्रपति अवार्ड विजेता गायक, आज इलाज के लिए मोहताज

Wed, 01 Jul 2015 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चडीगढ़ Updated Wed, 01 Jul 2015 09:39 AM IST
विज्ञापन

राष्ट्रपति अवार्ड विजेता गायक, आज इलाज के लिए मोहताज

president award winner folk singer sharif idu in bad condition

पंजाबी संगीत बुलंदियां देने वाले प्रख्यात गायक, जोकि राष्ट्रपति से सम्मानित हो चुके हैं, आज खुद के इलाज के लिए मोहताज है। देखिए, इन कलाकार को। -रिपोर्ट: दीपक शाही

राष्ट्रपति अवार्ड विजेता गायक, आज इलाज के लिए मोहताज

president award winner folk singer sharif idu in bad condition

ये गायक हैं शरीफ ईदू, जोकि आज मनीमाजरा में तंगहाली के दौर से गुजर रहे हैं। 70 की उम्र में बीमारी से जूझ रहे ईदू के पास आज इलाज तक को पैसे नहीं हैं। सरकार से इलाज के लिए कई बार गुहार भी लगाई, मगर हर बार निराशा ही हाथ लगी। अपनी गायकी के बदले में उन्हें बड़े पैमाने पर सम्मान और पुरस्कार तो मिले, लेकिन जीवन के आखिरी पड़ाव पर उन्हें उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है।

राष्ट्रपति अवार्ड विजेता गायक, आज इलाज के लिए मोहताज

president award winner folk singer sharif idu in bad condition

लकवे के कारण तीन साल से ईदु ऑन बेड हैं। उठकर चलना तो दूर वह ठीक से बोल भी नहीं पाते। बेड पर पड़े अपने हाल पर बेबस ढाडी गायक की आंखें तब भर आती हैं, जब वह अपने कमरे की अलमारी में पड़े स्मृति चिह्नों और मेडलों को देखते हैं। उन्हें इस बात का मलाल है कि लोक गायकी के क्षेत्र में उनके योगदान को सरकारी अमले ने भुला दिया। यही वजह है कि उन्हें न नौकरी मिली और न ही उनके बेटों की किसी तरह की आर्थिक मदद।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति अवार्ड विजेता गायक, आज इलाज के लिए मोहताज

president award winner folk singer sharif idu in bad condition

लोक गायकी के अलावा शरीफ ईदू सारंगी वादन में दक्ष रहे हैं। सारंगी वादन के लिए भी उन्हें कई बार सम्मान मिला था। शरीफ ईदू जैसे गायकों की मानें तो पंजाबी लोक संगीत आज हाशिये पर है। बदलते दौर के साथ वे यह सोचकर चिंतित हैं कि ढाडी जैसी लोक संगीत की विद्या को संरक्षण के तहत सरकारी स्तर से बढ़ावा नहीं दिया गया तो इसकी पहचान खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन

राष्ट्रपति अवार्ड विजेता गायक, आज इलाज के लिए मोहताज

president award winner folk singer sharif idu in bad condition

11 साल की उम्र से ढाडी और सारंगी वादन को अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले शरीफ ईदू नौकरी के लिए वर्षों पहले राजीव गांधी से भी मिले थे। उन्होंने आश्वासन भी दिया था, लेकिन नौकरी नहीं मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed