फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रकाश झा ने बताया, आखिर क्यों देखनी चाहिए 'जय गंगाजल'?

Wed, 10 Feb 2016 03:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Feb 2016 03:44 PM IST
विज्ञापन

प्रकाश झा ने बताया, आखिर क्यों देखनी चाहिए 'जय गंगाजल'?

prakash jha open secrets of upcoming movie jai gangajal

अपनी नई फिल्म जय गंगाजल की प्रमोशन के सिलसिले में चंडीगढ़ पहुंचे निदेशक प्रकाश झा ने लेडी पुलिस की डयूटी के छिपे दर्द को उजागर किया। तस्वीरें।

प्रकाश झा ने बताया, आखिर क्यों देखनी चाहिए 'जय गंगाजल'?

prakash jha open secrets of upcoming movie jai gangajal

यूटी पुलिस के कर्मचारियों से रूबरू होते हुए प्रकाश झा ने बताया कि जय गंगाजल में प्रियंका चोपड़ा एक महिला आईपीएस अफसर की भू्मिका निभा रही हैं। खासकर माना जाता है कि महिला अफसर सिर्फ फाइलों पर साइन करने के लिए भर्ती होती हैं। झा का कहना था कि फिल्मों में हमेशा पुलिस वालों की नकारात्मक छवि पेश की जाती है। उनकी कभी भी परेशानियों या अच्छे कामों को नही दिखाया जाता है।

प्रकाश झा ने बताया, आखिर क्यों देखनी चाहिए 'जय गंगाजल'?

prakash jha open secrets of upcoming movie jai gangajal

प्रकाश झा ने कहा कि वे अपनी टीम के साथ देशभर में ‘प्राइड एंड खाकी’ कैंपेन चला रहे हैं। वे कहते हैं कि एक पुलिसकर्मी सुबह से रात तक ड्यूटी पर रहता है। लोगों की मदद के लिए तैयार रहता है, फिर भी उसे कोसा जाता है। कह दिया जाता है कि पुलिस ठीक काम नहीं करती। मैं पुलिस में नहीं हूं, लेकिन उन्हें क्या परेशानी आती हैं, बेहतर तरीके से जानता हूं। पुलिसवालों की उस तकलीफ को भी समझता हूं, जो उन्हें लगातार 12-14 घंटे काम करके होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकाश झा ने बताया, आखिर क्यों देखनी चाहिए 'जय गंगाजल'?

prakash jha open secrets of upcoming movie jai gangajal

प्रकाश झा के साथ फिल्म के एक्टर राहुल भट्ट और वेगा टिमबोतिया भी सेक्टर 29 स्थित ट्रैफिक पुलिस लाइन के ऑडिटोरियम में मौजूद थे। सेमिनार में यूटी पुलिस की करीब 150 महिलाकर्मी थीं। पुलिस वालों को फिल्म का ट्रेलर दिखाया। साथ ही प्रियंका चोपड़ा को रिकार्ड किया हुआ विडियो मैसेज भी दिखाया गया। महिला कर्मचारियों ने झा से सवाल भी पूछे। इंटरेक्शन के बाद पुलिस कर्मचारियों में प्रकाश झा के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई।

विज्ञापन

प्रकाश झा ने बताया, आखिर क्यों देखनी चाहिए 'जय गंगाजल'?

prakash jha open secrets of upcoming movie jai gangajal

एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि बाकी राज्यों की पुलिस की पॉवर सेंटर्ड है। इसे स्टेट मैनेज करता है। इसमें अगर कोई मिनिस्टर हस्तक्षेप करता है तो पुलिस महकमे पर दबदबा बनता है। बदलती चीजें ऊपर से नीचे तक साफ-साफ दिखाई देती हैं। वहीं चंडीगढ़ पुलिस का ढांचा इससे अलग है। उन्होंने झा के साथ सेल्फी भी ली और उनकी इस फिल्म को पुलिस कर्मियों के लिए फिल्म शो दिखाने के लिए आयोजन करने की बात कही। फिल्म 4 मार्च को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed