{"_id":"58e66dad4f1c1b081a5b47a0","slug":"politics-started-on-country-s-tallest-national-flag","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो दिन से नहीं फहरा रहा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, ये है बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से नहीं फहरा रहा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, ये है बड़ी वजह
Fri, 07 Apr 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Fri, 07 Apr 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
राष्ट्रीय ध्वज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देश के सबसे उंचे तिरंगे के फहराये जाने पर राजनीति शुरु हो गई है। इसी वजह से दूसरे दिन भी झंडा नहीं फहराया जा सका, पढ़िए क्यों हो रहा है ऐसा...
2 of 7
अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा वीरवार को दूसरे दिन भी नहीं फहराया जा सका। तेज हवा और बारिश के बीच फटकर यह बुधवार को नीचे गिर गया था। इस तिरंगे के फटने की पांचवें वाकये के बाद से ही इसके रखरखाव के प्रबंध पर सवाल उठ रहे हैं। उधर, मामले में सियासत भी जारी है।
3 of 7
इस राष्ट्रीय ध्वज पर भारतीय जनता पार्टी जहां आपस में बंट गई है, वहीं सरकारी अमला इस मुद्दे पर कन्नी काटता नजर आ रहा है। भाजपा का एक गुट तिरंगा फहराने से लेकर टेंडर तक की जांच की मांग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत भेज चुका है। अब नेताओं को मामले में पीएम के जवाब का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
दूसरी तरफ राष्ट्रीय ध्वज फहराने की जिम्मेदारी संभाल रहे नगर सुधार ट्रस्ट के एक्सईएन राजीव सेखड़ी इन दिनों शहर से बाहर हैं। इस बीच मेयर बख्शीराम कह रहे हैं कि तिरंगा उन्होंने फहराया ही नहीं वो जिम्मेदारी कैसी। ऐसे में लाहौर से दिखने वाले इस तिरंगे का खाली पोल हर भारतीय पर्यटक को निराश कर रहा है। देश का सबसे ऊंचा तिरंगा देखने को लेकर खासकर युवा पर्यटकों में काफी क्रेज है।
विज्ञापन
5 of 7
शहर के मेयर बख्शीराम अरोड़ा ने कहा है कि तिरंगा न फहरने के मामले में मैं कुछ नहीं कर सकता। वहीं नगर सुधार ट्रस्ट के एक्सईएन राजीव सेखड़ी ने कहा कि शहर से बाहर होने के कारण उन्हें तिरंगे को फहराने को लेकर इंतजाम के बारे में जानकारी नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।