फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत को लेकर नई जानकारी आई सामने, चकमा दे गई

Sat, 23 Sep 2017 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला/जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला/जयपुर Updated Sat, 23 Sep 2017 09:01 AM IST
विज्ञापन
police search campaign for ram rahim honeypreet
राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत
28 दिन से गायब राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत को लेकर अब एक नई जानकारी सामने आई है, वहीं एक बार फिर पुलिस को चकमा देने में वह कामयाब हो गई।
Trending Videos
police search campaign for ram rahim honeypreet
Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
25 अगस्त को राम रहीम को रोहतक जेल छोड़ने के बाद हनीप्रीत सिरसा डेरे में गई, पर वहां से बच निकली। लुकआउट नोटिस जारी हुआ और हनीप्रीत को पकड़ने के लिए तलाशी शुरू हुई। लोकेशन राजस्थान में मिली, पर कोई सुराग नहीं लगा। नेपाल में छिपने की बात आई, विराटनगर में देखी गई। लेकिन वहां से भी भाग निकली। अब खबर आई कि हनीप्रीत राम रहीम के गांव गुरुसर मोडिया में छिपी है। पुलिस पकड़ने के लिए पहुंची, लेकिन चकमा देकर भाग गई।
police search campaign for ram rahim honeypreet
हनीप्रीत इन्सां
हनीप्रीत लगातार पुलिस को छका रही है। वीरवार को श्रीगंगानगर के गुरू सरमोड़िया से भी हरियाणा पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। लुक आउट नोटिस जारी होने से महज एक दिन पहले अगर हनीप्रीत राजस्थान में थी तो कुछ घंटों के दौरान आखिर किसने हनीप्रीत को फरार कराने में मदद की, पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी हुई है। वीरवार को श्रीगंगानगर में सर्च के दौरान तमाम ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
police search campaign for ram rahim honeypreet
Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
हनीप्रीत की तलाश में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल की पुलिस भी जुटी हुई है। उसके एक रिश्तेदार ने भी बताया कि 28-29 अगस्त को हनीप्रीत हनुमानगढ़ में थी। 30 अगस्त को हनीप्रीत के खिलाफ लुक आउट जारी किया गया और वह वहां से भाग गई। वीरवार को उसकी लोकेशन राम रहीम के गांव गुरुसर मोडिया में मिली तो तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
police search campaign for ram rahim honeypreet
Ram Rahim With Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
करीब पांच घंटे तक पूरे गांव और राम रहीम के घर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन हनीप्रीत के बारे में कुछ भी पता नहीं चला। वीरवार को हरियाणा पुलिस और गुप्तचर एजेंसियों को सूचना मिली कि हनीप्रीत राम रहीम के पैतृक गांव गुरुसर मोड़िया में हो सकती है। यहां बाबा के घर को ही आलीशान डेरे के रूप में परिवर्तित किया जा चुका है। जिसमें गुरमीत की पत्नी, मां और अन्य सदस्य रहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed