फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SYL: इनेलो की धमकी के बाद, देखिए क्या हैं पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर ताजा हालात

Thu, 23 Feb 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी/नग्गल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी/नग्गल(हरियाणा) Updated Thu, 23 Feb 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
police sealed punjab and haryana border due to inld protest for syl
बॉर्डर पर पुलिस सतर्क - फोटो : अमर उजाला
इनेलो की ओर से पंजाब के पटियाला जिले में जाकर एसवाईएल नहर खोदे जाने के मामले में पंजाब और हरियाणा पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। तस्वीरें
police sealed punjab and haryana border due to inld protest for syl
एसवाईएल विवाद के चलते पंजाब हरियाणा बॉर्डर सील
उधर, एसवाईएल को लेकर इनेलो के आंदोलन के चलते पंजाब में एंट्री बैन कर दी गई। वहीं, पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस की अतिरिक्त फोर्स पहुंचने लगी है। पंजाब पुलिस की काफी सर्तक है। अंबाला पंजाब रोड को सील कर दिया गया है। पटियाला में धारा 144 लगा दी गई है।
police sealed punjab and haryana border due to inld protest for syl
एसवाईएल विवाद के चलते डायवर्ट रहेगा अंबाला पंजाब रूट
दूसरी ओर हरियाणा डीजीपी के पी सिंह ने हाई वे स्तिथ सब्जीमंडी में इनेलो नेताओ से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संयम और शान्ति बनाये रखें। डीजपी केपी सिंह ने बॉर्डर का भी दौरा किया। पंजाब डीजीपी ने भी एसवाईएल और बॉर्डर का एरियल दौरा किया। पंजाब पुलिस की तरफ से भी बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
police sealed punjab and haryana border due to inld protest for syl
एसवाईएल विवाद के चलते डायवर्ट रहेगा अंबाला पंजाब रूट
इनेलो ने भी आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। गांवो में जन संपर्क के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। अभय चौटाला ने दावा किया है कि नहर की खुदाई के लिए करीब एक लाख लोग जुटेंगे। डीजीपी ने बताया कि एक नोडल अधिकारी, दो ड्यूटी मैजिस्ट्रेट और  सीआईडी ने भी कमान संभाल ली है। पंजाब और हरियाणा की कुल 19 कंपनियां मोर्चे पर डटी हैं।
विज्ञापन
police sealed punjab and haryana border due to inld protest for syl
एसवाईएल विवाद के चलते पंजाब हरियाणा बॉर्डर सील
इनेलो की ओर से पंजाब के पटियाला जिले में जाकर एसवाईएल नहर खोदे जाने के मामले में पंजाब और हरियाणा पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। पंजाब पुलिस ने इस स्थिति से निपटने के लिए पटियाला के शंभू इलाके में अपना बेस कैंप बना लिया है, वहीं हरियाणा पुलिस ने भी घग्गर पुल बॉर्डर पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पंजाब पुलिस ने कहा है कि इनेलो को पंजाब की हद में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed